
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में ‘मोरंग अवैध खनन और उपखनिजों की ओवरलोडिंग’ के खिलाफ कार्यवाई पर विभाग की कथित रूप से ‘नरम दिली’ है। जबकि अधिकांश खदानों में अवैध खनन का कार्य चरमोत्कर्ष पर है? जांच के नाम पर ‘कथित तौर पर खानापूरी’ के आरोप लग रहे हैं !

उदाहरण स्वरूप रेहुटां, भदावल में अवैध खनन की शिकायतें सार्वजनिक हो रहीं हैं ? जबकि अन्य में भी “अवैध खनन” चर्चा में है ! विभाग पर कथित आरोप हैं की जहां “गलबहियां प्रेम भरी” हैं। वहां तो खदानें नियमतः संचालित बताई जा रहीं हैं और जहां “बलम से नहीं बनी” वहां “कार्यवाई का बल्लम घुसेड़” दिया जाता है ?

खनन निदेशालय से बड़े पैमाने पर खदानों में छापेमारी के निर्देश हैं। अवैध खनन रोकने के लिये कड़ी कार्यवाई के लिये कहा गया है। पर निर्देशों का फिलहाल तो पूर्णतः अनुपालन होता सा नहीं दिखता ?

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन,परिवहन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिये छापेमारी और कार्रवाई के वह सख्त निर्देश जारी कर चुकी हैं। अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों को कड़ा निर्देश दिया है कि अन्य राज्यों से उपखनिजों का परिवहन आईएसटीपी के साथ ही हो। किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने पाये। खनन स्थल पर ही लोडिंग मानकों का कड़ाई से पालन हो। यह कार्रवाई लगातार जारी रहे, पर बांदा में कथित तौर पर “नूरा कुश्ती” सी हो रही है!

खनिज अधिकारी राज रंजन हालांकि दावा करते हैं की अवैध खनन पर विभाग सख्त है, कुछ की गई कार्यवाईयों का उदाहण देते हैं फिर भी इस दावे के इतर अवैध खनन और परिवहन बेखौफ “पेंगे” सा मार रहा है? मानों विभागीय जिम्मेदार ही उन्हें “झूला” झुला रहें हैं ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
