City News Uttar Pradesh
बांदा में दुष्कर्म केस: आरोपी पुलिस से दो कदम आगे ? हो रही छीछालेदर ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में दुष्कर्म केस: आरोपी पुलिस से दो कदम आगे ? हो रही छीछालेदर ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की तीन युवतियों द्वारा ऑटो पार्ट्स कारोबारी आशीष अग्रवाल, गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू और ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल पर लगाए गए दुष्कर्म, ब्लैकमेल और यौन शोषण के आरोपों को ग्यारह दिन बीत चुके हैं,लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालात नूरा कुश्ती जैसे हैं ! हालांकि, युवतियों को इन व्यापारियों के पास भेजने वाले नवीन विश्वकर्मा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बांदा में दुष्कर्म केस: आरोपी पुलिस से दो कदम आगे ? हो रही छीछालेदर ?

इस मामले में पुलिस की लचर कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं ! पुलिस का दावा है कि वह मामले में ठोस साक्ष्य जुटा रही है, ताकि कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस पेश किया जा सके।लेकिन “स्थितियां नौ दिन चले अढ़ाई कोस” जैसी लगातार कायम हो पुलिस के दावों को हास्यास्पद कर रही है ? उल्लेखनीय है की पीड़ित युवतियों ने पुलिस को एक पेन ड्राइव सौंपी है, जिसमें नौ वीडियो क्लिप मौजूद हैं ! इन क्लिप्स में कथित रूप से आरोपियों की करतूतें कैद हैं। पुलिस ने इसे बतौर साक्ष्य केस डायरी में शामिल किया है। जांच में यह भी पुष्टि हो चुकी है कि घटनाएं नवीन विश्वकर्मा के घर पर हुई थीं।

बहुचर्चित यौन शोषण कांड: हंसता हुआ नूरानी चेहरा बना चर्चा का विषय

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मानव तस्करी की धारा भी जोड़ चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने कहा कि आरोपियों के लिए अरेस्ट स्टे लेना मुश्किल होगा और उन्हें जल्द ही सरेंडर कर देना चाहिए। अगर वे कोर्ट में सरेंडर करते हैं, तो पुलिस रिमांड लेकर उनसे कड़ी पूछताछ करेगी।

बांदा का बहुचर्चित दुष्कर्म कांड : क्या पुलिस कर रही है आरोपियों का बचाव ?

जांच अधिकारी सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। मजबूत साक्ष्यों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। लेकिन पुलिस की इस देरी को लेकर शहर में आलोचना की चर्चायें लगातार तेज बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती, तो आरोपी कानूनी प्रक्रियाओं का फायदा उठाकर बच सकते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस अपने दावों पर कितनी जल्दी अमल करती है या फिर यह मामला भी लंबी कानूनी प्रक्रिया में उलझकर रह जाता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत: परिजनों ने लगाया जाम, दो घंटे हाईवे रहा बाधित

City News Uttar Pradesh

योगी का बांदा को तोहफा: हर गांवों में खेल भरेंगे कुलांचे, मैदानों से खत्म होंगा अतिक्रमण

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: पेट औऱ खेत को पानी से बुंदेलखंड की बदल रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh

बांदा के ‘शिक्षक’ दिल्ली में भरेंगे ‘हुंकार’: बैठक कर ‘रणनीति’ को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में डायरिया का जान लेवा कहर: हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

News : बदायूं कांड ने देश को किया शर्मसार एंव कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव

ब्रेकिंग न्यूज़