28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू का थोड़ा असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें नए संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 2,29,578 नमूनों की जांच की गई। इन जांचों में कोरोना के 35,614 नए मरीजों का पता चला।


उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हो गई है, यह संख्या शनिवार की 223 से कम है। प्रदेश में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11165 हो गई है, कल तक यह 10959 थी। प्रदेश में आज सर्वाधिक 19 मौत कानपुर में हुई है। इसके अलावा वाराणसी में 15, लखनऊ में 14, गौतमबुद्धनगर में 11 और प्रयागराज व गाजियाबाद में दस-दस लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है।


इसके साथ ही बीते 24 घंटे में जो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें भी नए संक्रमितों की संख्या कल से कम हो गई है। अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार कुछ कम होती सी नजर नहीं आ रही है। सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,614 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को यह आंकड़ा 38055 था। वहीं 24 घंटे में 25,633 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कल 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए थे। अब तक प्रदेश में इसके कहर से उबरने वालों की संख्या 7.77 लाख के पार हो गई है।


कल से आज केस कम : अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कहा कि कल से प्रदेश में आज करीब 2,500 मामले कम आए हैं और टेस्ट की संख्या भी बढ़ी है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,97,616 है। अब तक कुल 11,165 लोगों की मृत्यु हुई है। कल तक यह संख्या 10959 थी। प्रदेश में 2,29,578 सैंपल की जांच की गई।
वैक्सीनेशन भी जारी : अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके साथ ही इनमें से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। अब तो सूबे में रेमडेसिविर इंजेक्शन भी हमें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

City News Uttar Pradesh

विपत्ति में ‘आशा की किरण’ बना केनरा बैंक: पीड़ित परिवार को 11 लाख की सहायता

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ताओं की मेहनत से पीड़ित को मिलता है न्याय : डीएम अनुराग …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर के बयान से भूचाल: भाजपा पर ‘मन’ का ‘संविधान’ लाने का आरोप !

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुत्तों का राज ! हर ‘गली-मोहल्ला’ बने ‘खतरे’ का इलाका, प्रशासन मूकदर्शक !

City News Uttar Pradesh Desk

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़