.
- विनोद मिश्रा
बांदा । कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। कोरोना से जहां छह लोगों की मौत हुई है। वहीं 291 नए संक्रमित और मिले हैं। मरीजों का अस्पतालों व होमआइसोलेशन में उपचार चल रहा है। इसके अलावा चित्रकूट जिले के एक बंदी समेत पांच, हमीरपुर व महोबा जिले के एक-एक मरीज ने भी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्रशासन ने सभी शवों का मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया है।

जनपद में 6760 अभी तक संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 घंटे में उपचार से 203 मरीज कोरोना से जंग जीतकर चुके हैं। संक्रमण आम लोगों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों तक को चपेट में ले रहा है। दस बच्चों व 85 महिलाओं समेत 206 पुरुषों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इसमें शहरी क्षेत्र के सबसे ज्यादा 207 मरीज व ग्रामीण क्षेत्रों के 84 मरीज हैं। संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का हर हाल में पालन करें। अब तक जिले में 82 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। डीएम कालोनी में अलीगंज , कालूकुआं, अलीगंज, बाकरगंज मेडिकल कॉलेज , अतर्रा, तिदवारी, महुआ व बबेरू सभी जगह नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल हर हाल में करें। भीड़ की जगह जाने से बचें।

– मरीज की मौत पर महिला ने किया हंगामा
कोरोना से एक मरीज की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद उसकी बहन बिफर पड़ी। उसने उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाया। आक्रोशित महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों को भी जमकर बुरा-भला कहा। उन्हें मारने के लिए दौड़ी। पुरुष पुलिस कर्मियों व पोस्टमार्टम कर्मियों ने दरवाजा बंद करके अपने को बचाया। हालांकि महिला के स्वजन उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे। काफी देर बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
