23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी नाराज : कोविड मरीजों का इलाज न करने पर जताई नाराजगी, सरकारी अस्पताल में बेड नहीं तो निजी में इलाज कराएं, सरकार करेगी भुगतान …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेड की कमी दिखाकर कोविड पॉजिटिव मरीज का इलाज न किए जाने की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को संवेदनहीन करार देते हुए मंडलायुक्तों को इस संबंध में स्वयं व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री रविवार शाम कोविड-19 प्रबंधन के संबंध में मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी व डीआईजी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी जिले में बेड का अभाव नहीं है। फिर भी कतिपय स्थानों से बेड के अभाव में मरीजों को उपचार से वंचित करने की घटनाएं संज्ञान में आई हैं। यह संवेदनहीनता है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकारी अस्पताल में बेड रिक्त नहीं हैं तो निजी चिकित्सालय में इलाज की सुविधा दिलाई जाए। राज्य सरकार नियमानुसार उसका भुगतान करेगी। मंडलायुक्त स्वयं इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावी ढंग से लागू कराएं।


उन्होंने कहा कि टेस्ट हो या ट्रीटमेंट, राज्य सरकार ने सभी के लिए शुल्क की दरें तय कर दी हैं। समस्त जिला प्रशासन निर्धारित दरों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी अस्पताल से यदि अधिक शुल्क लेने की शिकायत मिली तो उनके विरुद्ध महामारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी हॉस्पिटल जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है, वहां  दिन में दो बार अस्पताल में रिक्त बेड का विवरण सार्वजनिक किया जाए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : बहन की डोली उठने के चौथे दिन उठी दो सगे भाइयों की अर्थी, ट्रक बन गया काल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की ‘नेत्र ज्योति’ सेवा की फहर रही ‘पताका’ : आंखों ‘चमक’ !

Banda – सीबीआई ऩे यौन शोषण के आरोपी जेई के ब्लड जांच की दी अर्जी।

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में लगेगी ‘राडार’ फैक्ट्री: योगी नें दी 75 हेक्टेयर जमीन

City News Uttar Pradesh

बांदा में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी में चार गिरफ्तार :16 कछुये बरामद

City News Uttar Pradesh

रिश्तो का खौफनाक कत्ल: नशेड़ी बेटे ने पिता को उतारा ‘मौत’ के घाट, खून से लाल हुआ घर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़