City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत की ‘नेत्र ज्योति’ सेवा की फहर रही ‘पताका’ : आंखों ‘चमक’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब समाज में सेवा का जज़्बा सच्चे अर्थों में जीवित होता है,तो वह केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहता “बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव की रोशनी” बनकर उतरता है। तिंदवारी क्षेत्र में पूर्व विधायक दलजीत सिंह द्वारा वर्षों से निरंतर चलाया जा रहा “नेत्र ज्योति” अभियान ऐसा उदाहरण बनकर उभरा है, जिसने सैकड़ों लोगों की आंखों में रोशनी जगा दी है।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !

दलजीत सिंह का उद्देश्य है “जिंदगी की है जब तक लड़ी मानव सेवा करो दो घड़ी”। वह नर सेवा को नारायण सेवा मानते हैं। इसी क्रम में ग्राम डिघवट के पंचायत भवन में आयोजित विशाल नेत्र परीक्षण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने इस पहल को एक बड़ी राहत बताया, जहां उन्हें घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधा मिल सकी।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !

इस जनसेवा अभियान के तहत कुल 120 मरीजों की आंखों की जांच की गई। 40 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !

20 लोगों को मौके पर ही दवाइयां दी गईं और 10 गंभीर मरीजों को चित्रकूट में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया। यह आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि उन लोगों की जिंदगी में आई राहत की कहानी बयां करते हैं।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि समाज का कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न रहे। ‘नेत्र ज्योति’ अभियान के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। आंखों की रोशनी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, और अगर हम किसी की दृष्टि सुधारने में मदद कर पाते हैं,तो इससे बड़ा सेवा कार्य और कोई नहीं हो सकता। हम मानते हैं कि ‘मानव सेवा ही परम धर्म’ है।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !

इसी भावना के साथ यह अभियान लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। शिविर के सफल आयोजन में पूर्व विधायक के भाई नन्हू सिंह और गोलू सिंह ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई, हो रही कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

City News Uttar Pradesh

शाबाश पुलिस : लूट की घटना का 2 घंटे में खुलासा, चार युवक गिरफ्तार

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़