24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रक बना 'काल': खड़े ट्रैक्टर में मारी 'जोरदार' टक्कर, चालक समेत 'दो' की 'दर्दनाक मौत'
उत्तर प्रदेश

ट्रक बना ‘काल’: खड़े ट्रैक्टर में मारी ‘जोरदार’ टक्कर, चालक समेत ‘दो’ की ‘दर्दनाक मौत’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ‘दर्दनाक सड़क हादसे’ ने ‘दो परिवारों की खुशियां’ छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ‘जोरदार टक्कर’ मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ‘चालक और एक महिला मजदूर’ की मौके पर ही ‘मौत’ हो गई, जबकि दो अन्य महिला मजदूर घायल हो गईं।

ट्रक बना 'काल': खड़े ट्रैक्टर में मारी 'जोरदार' टक्कर, चालक समेत 'दो' की 'दर्दनाक मौत'

मटौंध कस्बे के 48 वर्षीय सेवालाल अपने ट्रैक्टर से फसल कटाई के बाद मजदूरों को बिसंडा छोड़ने जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे, मटौंध कस्बे के पास एक ढाबे के निकट उन्होंने मजदूरों को पानी पिलाने के लिए ट्रैक्टर रोका। कुछ मजदूर नीचे उतरकर पानी पी रहे थे,जबकि अन्य ट्रॉली में बैठे थे। इसी दौरान कबरई की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रॉली में जा घुसा।

ट्रक बना 'काल': खड़े ट्रैक्टर में मारी 'जोरदार' टक्कर, चालक समेत 'दो' की 'दर्दनाक मौत'

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक सेवालाल और पवई गांव की 35 वर्षीय महिला मजदूर राजकुमारी (पत्नी उमाशंकर) ट्रॉली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य महिला मजदूरों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाव में नौटंकी, पशु आरोग्य मेला में विधायक नें गाई गौ माता कि बिरादरावली ! …

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

गजब, बुन्देलखंड का उद्धार: सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

उपचुनाव: शिवपाल यादव बोले- हम अखिलेश को पूरा जीवन दे सकते हैं, नेताजी के आदर्शों पर चलना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया ‘जीत’ का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़