24.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में हाइवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते मौत
उत्तर प्रदेश

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रोड किनारे बाइक के पास खड़ी महिला की तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर लगने से मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह अपने पुत्र के साथ नातिन की पंचायत निपटाने बेटी की ससुराल जा रही थीं। आरोपित चालक वाहन समेत भागने में कामयाब रहा। शव को मोरचरी में रखवाया गया है।


गिरवां कस्बे के चटसरा गांव निवासी शंकर अहिरवार की 60 वर्षीय पत्नी राजू उर्फ कमला शुक्रवार शाम घर से पुत्र लड़कू के साथ बेटी देहती की ससुराल पंचमपुर जा रही थीं। रास्ते में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर के पास पुत्र ने लघुशंका करने के लिए बाइक रोकी। इसमें कमला जब सड़क पार कर रोड किनारे बाइक के पास खड़ी हुईं। इसी बीच शहर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार स्कार्पियों की उन्हें टक्कर लग गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल मां को राहगीरों की मदद से किसी तरह सीएचसी नरैनी ले गया।

सड़क किनारे खड़ी थी महिला, स्कार्पियो ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Woman was standing on the roadside, Scorpio hit her, died during treatment

जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया। स्वजन के आनन-फानन जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि उसकी भांजी लक्ष्मी को ससुरालीजन प्रताडि़त करते हैं। इससे मां दुर्घटना के समय नातिन लक्ष्मी की पंचायत में शामिल होने बहन देहती के घर जा रही थीं। पुत्र व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दिवांगत महिला के पति शंकर कृषि कार्य करके किसी तरह घर का खर्च चलाते हैं।

– नोट किया नंबर, टूटा सामान लिया कब्जे में

दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए भाग रहे आरोपित चालक की स्कार्पियों का नंबर नोट किया है। पुत्र लड़कू ने पहचान के लिए टूटकर बिखरे स्कार्पियों के शीशे आदि को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के ‘छापे’ में शिक्षा व्यवस्था ‘बेनकाब’: कहा- ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त, स्टाफ पर गिरी ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : 1165127 करोड़ का बजट ध्वनिमत से हुआ पास

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर चमका बाजार, 54 करोड़ कारोबार का पहुंचा ग्राफ

City News Uttar Pradesh

यूपी : किशोरी से साथ युवक ने किया दुष्‍कर्म, कार्रवाई की जगह पुलिस मांगती रही उम्र का सार्टिफिकेट …

डीएम नगेन्द्र की चाहत बांदा की पीएम सूर्य योजना से हो जगमगाहट

City News Uttar Pradesh

मनरेगा ‘भ्रष्टाचार’ में ‘विस्फोटक’ खुलासा: फर्जी हस्ताक्षर से ‘लूटा’ सरकारी ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़