City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेल और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “टैलेंट सर्च लीग क्रिकेट प्रतियोगिता” का पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शानदार बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को युवाओं के भविष्य निर्माण का मजबूत आधार बताया।

विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा, “टैलेंट सर्च लीग जैसे आयोजन न केवल खेल को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। यह मंच प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और बड़े स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करेगा।”

विधायक प्रकाश ने किया टैलेंट सर्च लीग का शुभारंभ: बोले- खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित प्रताप और सचिव विवेक नामदेव ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैदान में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया है। पहले दिन उद्घाटन मैच का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी और विजेता टीम को पुरस्कार दिए जाएंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘भुजा उठाकर’ लिया ‘प्रण’: शिक्षा को नहीं बननें देंगे व्यापार, सीएम को ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया की सदर विधान सभा की सड़कें दमकेगी और चमकेगी

Banda : पंचायत चुनाव में, 16539 प्रत्याशी दिखाएंगे दमखम …

मृदंग केशरी झंडी लाल की जयंती पर “बही सुर ताल” की धारा: संगीत दरबार गुलजार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “आपका सेवक आप के द्वार”, कार्यक्रम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर चमका रंगों का कारोबार: 12 करोड़ की बिक्री के आसार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़