28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पत्नी की हत्या में पति को हुई आजीवन कारावास: परिजनों को फंसाने की रची थी साजिश
उत्तर प्रदेश

पत्नी की हत्या में पति को हुई आजीवन कारावास: परिजनों को फंसाने की रची थी साजिश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। घर में सो रही पत्नी की कुल्हाडी से काटकर हत्या करने के बाद गांव के विरोधियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करने के दोषी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। मंगलवार को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव निवासी रामराज कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 नवंबर 2020 की रात उसके घर में घुसकर गांव के कुछ लोगों ने उसकी पत्नी संगीता देवी की हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या में पति को हुई आजीवन कारावास: परिजनों को फंसाने की रची थी साजिश
Husband sentenced to life imprisonment for murder of wife

उसने बचाने की गुहार लगाते हुए शोर किया तो हमलावर उसे भी घसीट कर ले जाने लगे। इस दौरान पत्नी का शव देख कर वह बेहोश हो गया। वादी ने इस मामले में अपनी भाभी गायत्री देवी व संतोष कुशवाहा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आए थे कि वादी रामराज कुशवाहा ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से अब तक हत्यारोपी रामराज जेल में बंद है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद जिला सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने दोषी पति रामराज को आजीवन कारावास की सजा के साथ 10 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज

City News Uttar Pradesh

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती : प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

अध्यक्ष मालती का अनोखा अंदाज: सफाई कर्मियों संग मनाया रंगोत्सव, बांटी खुशियां

City News Uttar Pradesh

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा – नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

City News Uttar Pradesh

Banda- सरकार अब कचरे को बनायेगी अमृत, शासनादेश जारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़