City News Uttar Pradesh
पोस्ट मास्टर ने डाकघर में डाला डाका: गबन कर लिए 40 लाख रुपए, पढ़िए घोटालें की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश

डाकघर में डाला डाका: पोस्ट मास्टर ने गबन कर लिए 40 लाख रुपए, पढ़िए पूरी कहानी

  • विनोद मिश्रा

महोबा। पोस्ट मास्टर ने डाकखाने में जमा गरीबों के लाखों रुपए गबन कर डाले। प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर की मदद से पोस्ट मास्टर ने करीब 40 लाख रुपए खातों से निकाल लिए। मामले का खुलासा हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया।आरोपी पोस्ट मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया। उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है। लाखों रुपये के गबन का आरोपी प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पोस्ट मास्टर ने डाकघर में डाला डाका: गबन कर लिए 40 लाख रुपए, पढ़िए घोटालें की पूरी कहानी
Post master committed robbery in the post office: embezzled 40 lakh rupees, read the full story of the scam

मामला महोबा जिले के श्रीनगर कस्बा का है। यहां संचालित उप डाकघर पर 3 साल से अखिलेश कुमार पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात था। अखिलेश ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए डाकघर में गरीबों की जमा पुंजी पर डाका मार लिया। डाक अधीक्षक के मुताबिक, श्रीनगर उप डाकघर के इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपना पैसा जमा करते हैं। यहां पैसा जमा करने के लिए पोस्ट मास्टर अखिलेश ने प्राईवेट कंप्यूटर ऑपरेटर के पद कस्बे के एक युवक को दैनिक वेतन पर रखा गया था। उप डाकघर पर लाखों रुपये जमा होते थे। रुपयों को देख कंप्यूटर ऑपरेटर की नीयत बिगड़ने लगी। उसने पोस्ट मास्टर के साथ रुपयों में हेराफेरी का प्लान बना डाला। दोनों ने मिलकर डाक खाने के खजाने में रखे करीब 40 लाख रुपये गायब कर दिए।

पोस्ट मास्टर ने डाकघर में डाला डाका: गबन कर लिए 40 लाख रुपए, पढ़िए घोटालें की पूरी कहानी
Post master committed robbery in the post office: embezzled 40 lakh rupees, read the full story of the scam

उन्होंने यह रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर डाले। कंप्यूटर ऑपरेटर के पास पासवर्ड व आईडी रहते थे। वह बड़े ही शातिराना तरीके से खजाने में जमा रुपयों को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपियों ने डाकघर के खजाने में जमा 39 लाख 858 रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर उनका गबन कर डाला। आरोपी पोस्ट मास्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर इस खेल को अंजाम दे रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ जब हमीरपुर में तीन जिलों हमीरपुर, महोबा व बांदा के पोस्ट मास्टरों की बैठक हुई। बैठक में मिलान के दौरान श्रीनगर के उप डाकखाने से करीब 40 लाख रुपयों कम मिले। मामले का खुलासा होने पर पोस्ट मास्टर अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। गबन मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने सरकार खिलाफ निकाला मार्च, भाजपा गद्दी छोड़ों का नारा किया बुलंद …

माफिया मुख्तार की 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति आयकर ने की जब्त, काली कमाई से खरीदी थी अपने करीबी के नाम

City News Uttar Pradesh

उद्योग व्यापार मंडल भाजपा प्रत्याशी मालती बासू के साथ : जीत के लिये जारी की अपील

बुंदेलखंड के सात जिलों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती होगी शुरू, 68 करोड़ होंगे खर्च : शाही

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़