31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

महाेबा : पीएम आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये का गबन, डूडा के परियोजना अधिकारी समेत 11 पर मुकदमा दर्ज …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक का गबन किया गया है। वर्तमान में डूडा विभाग में परियोजना अधिकारी का भी काम देख रहे एसडीएम ने सदर कोतवाली में विभाग के एक परियोजना अधिकारी, पूर्व सहायक परियोजना अधिकारी समेत 11 लोगों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन की धारा में मुकदमा कराया है। इनमें नौ आरोपित लखनऊ की निजी कंपनी के कर्मी हैं, जिन्हें डूडा निदेशालय ने जिले में योजना के सर्वे से लेकर अन्य कार्यों के लिए संबद्ध किया है।


एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी सौरभ कुमार पांडेय ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ढाई लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में देनी थी। प्रथम व तृतीय किस्त 50-50 हजार रुपये की थी। दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपये की नींव बनने के बाद देने का प्रविधान है।

बीते पांच वर्षों का विवरण जांचने पर पाया गया कि वर्ष 2016 में नगरीय विकास अभिकरण शहरी कार्यालय, सूडा, टीएंडएम प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने लाभार्थियों के बैंक खातों में चार किस्तें भेजीं। अतिरिक्त किस्त वापस जमा कराने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया गया। डाटा फीडिंग में दर्ज विवरण के अनुसार, नौ लाभार्थियों को गलत तरीके से 50 हजार की प्रथम किस्त दो बार दी गई। डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त 78 लोगों को दो बार दी गई, जबकि चार लोगों तीन बार। इस तरह 1,34,50,000 रुपये से अधिक अतिरिक्त भुगतान किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गबन और सरकारी धन के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज कराया है।


डूडा के परियोजना अधिकारी सुरेंद्रनाथ, सेवानिवृत्त सहायक परियोजना अधिकारी अबरार अहमद, टीएंडएम के कम्यूनिटी आर्गेनाइजर भूपेंद्र यादव और कम्युनिकेशन सिविल इंजीनियर सर्वजीत चौहान, आरईपीएल लखनऊ के एमआइएस सुरेंद्र, पूर्व एमआइएस हर्षित शर्मा, जेई रामगोपाल, जेई राजकुमार, कोआर्डिनेटर सोमेश शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर शिवम सोनी व अरविंद।
डिप्टी कलेक्टर व परियोजना अधिकारी ने बताया कि आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ उन्हें पैसा जमा कराने का नोटिस जारी किया गया है। सभी से सरकारी धन की रिकवरी की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू जनहित के मुद्दों को उठाकर बनें जन चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

बांदा में कानून-व्यवस्था को मिली ‘टर्बो स्पीड’: डायल 112 में शामिल हुए 8 पीआरवी वाहन

City News Uttar Pradesh

गौशाला पर खबर का असर : ग्राम पंचायत सचिव पर हुई निलंबन की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश अवैध भूमि कब्जों पर सख्त : एसडीएम को दिये कार्यवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी की ‘रणनीति’ तैयार: गंगा दशहरा और बकरीद पर कानून की होगी ‘कड़ी निगाह’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़