25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन" में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश “अवैध बालू परिवहन” में “यूपी का छुड़ा रहा छक्का” : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मध्य प्रदेश इन दिनों बालू खनन एवं परिवहन में यूपी प्रशासन के “छक्के छुड़ा” रहा है। इसमें यूपी के बांदा जिले के “जयचंदों” की भी सहभागिता है। इसमें कुछ प्रशासनिक एवं विभागीय जिम्मेदारों की भी शह है।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन" में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
Madhya Pradesh Illegal sand transport in “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

गाहे -बगाहे ओवर लोड खनिज परिवहन की धर -पकड़ की मिली भगत रणनीति तो कभी औचक निरीक्षण को भी सहृदयता से अंजाम दिया जाता है। परसों इसका नजारा भी सामने आया। चालिस ट्रक सीज किये गये। वैसे फंडा यह है कि सोची -समझी दस्तूर के तहत खनिज, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ओवरलोडिंग के खिलाफ जांच अभियान चलातें हैं। फिर इस खेल के पतंग में ढील दे दी जाती है।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन" में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
Madhya Pradesh Illegal sand transport in “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

उधर, “धरपकड़ अभियान की कथित इस नौटंकी” में ओवरलोड ट्रक रात में गांव की गलियों में छिप जातें हैं। टीम के जाने के बाद “सैकड़ों ट्रक बैरियर से बाइज्ज्त” निकाल दिये जाते हैं ! परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव के नेतृत्व में गुरुवार की रात से अभियान सुबह तक चला।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन" में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
Madhya Pradesh Illegal sand transport in “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

मध्य प्रदेश की खदानों से बालू लेकर नरैनी और गिरवां की तरफ से आने वाले ज्यादातर ट्रक ओवरलोड पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। 40 ट्रक मानक से ज्यादा बालू लादे थे। इन्हें सीज कर दिया गया। इस जांच अभियान में सख्ती का मुख्य कारण नरैनी क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार रहें। उनके साथ खनिज निरीक्षक सुखेंद्र सिंह समेत गिरवां थाना पुलिस भी शामिल थी।

मध्य प्रदेश अवैध बालू परिवहन" में "यूपी का छुड़ा रहा छक्का" : माफिया औऱ जयचंदों की चांदी
Madhya Pradesh Illegal sand transport in “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

वैसे आपको बता दें कि संयुक्त चेकिंग को लेकर ओवरलोड ट्रक व डंपर चालकों में तय शुदा रिहर्सल की तरह हलचल मच जाती है। रात के अंधेरे में गांव की गलियों और जंगल में पेड़ों की आड़ में ट्रक-डंपर छिप जातें हैं, मानों “भूसे के ढ़ेर में सुई छिप गई” हो। इसमें “लोकेशन बाजों” की “महत्व पूर्ण भूमिका” होती है। “दलाली की रकम की जेबों में हनक” हो जाती है।

Madhya Pradesh Illegal sand transport in “UP’s six” : Mafia and Jaichand’s silver

टीम अधिकारियों की पल-पल की खबर ट्रक चालकों और मालिकों तक पहुंचाते हैं। एवज में प्रति ट्रक “मोटे रुपये भेंट में” मिलते हैं। दूसरी तरफ सुबह नौ बजे नोइंट्री लागू होने से पहले ट्रक-डंपर चालकों में “शहर से बाहर निकलने की होड़” रोजाना मची रहती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad, Government of Uttar Pradesh (Advertisement- City News Uttar Pradesh)

Prakash Dwivedi Sadar MLA Banda (Advertisement- City News Uttar Pradesh)

District Panchayat President Sunil Patel (Advertisement- City News Uttar Pradesh)

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ताओ में खूनी संघर्ष: कचहरी में चैंबर बना रणक्षेत्र, सपा नेता के अलॉटमेंट से भड़की हिंसा

City News Uttar Pradesh

भाजपा की किसान चौपाल : विधायक प्रकाश ने कहा सरकार किसान हितैषी …

City News Uttar Pradesh

UP School Reopen: यूपी में 14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, अब नहीं चलेंगी आनलाइन कक्षाएं, अभी नौवीं से 12वीं तक के खुले हैं स्कूल

City News Uttar Pradesh

राहत की खबर : बीमार पशुओं को एंबुलेंस से लाया जाएगा अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी यह सेवा

राष्ट्रीय लोक अदालत : 29 मामलों का निस्तारण,13 लाख 80 हजार जमा …

City News Uttar Pradesh

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

ब्रेकिंग न्यूज़