27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : प्रदेश में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
उत्तर प्रदेश

यूपी : प्रदेश में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 जिलों में नए डीएम, 230 डिप्टी कलेक्टर भी हुए इधर से उधर …

 

शासन ने विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू होने से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए हैं। शासन ने 14 आईएएस अधिकारियों, 61 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के साथ करीब 230 डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर दिए हैं। अयोध्या सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार को अयोध्या का जबकि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश को श्रावस्ती का डीएम बनाया गया है।


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों राज्य सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव की कार्यवाही से जुड़े फील्ड के उन सभी अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था कि जिन्होंने पिछले चार वर्ष में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। शासन ने शुक्रवार को इन निर्देशों पर अमल करते हुए थोक के भाव तबादले किए। अयोध्या व श्रावस्ती के अलावा फर्रुखाबाद, झांसी, बुलंदशहर, कासगंज, महराजगंज, महोबा व सोनभद्र के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

यूपी : प्रदेश में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल
इन तबादलों की खास बात ये है कि जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए हैं, उनमें से छह में तैनात अफसर जिलाधिकारी की कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। शासन ने उन्हें दूसरे जिलों का डीएम बना दिया है। चार अन्य जिलों में अयोध्या के डीएम अनुज झा, महराजगंज के डीएम उज्जवल कुमार, झांसी के डीएम आंद्रा वामसी व सोनभद्र के डीएम अभिषेक सिंह को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इन्हें शासन में तैनाती दिए जाने के संकेत हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : आखिर किस महिला का था नदी से मिला शव, बना चुनौती …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें किया रेड एलर्ट: बिजली विभाग की हड़ताल से निपटने के निर्देश

डीएम नगेंद्र पेंशनरों की समस्याओं पर संवेदनशील: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : भौंरी पहाड़ के काली पाथर में मिले दुर्लभ प्रागैतिहासिक शैल चित्र, इतिहासकर बोले- हजारों साल पुराने हैं चित्र

City News Uttar Pradesh

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

कोतवाल और दारोगा के बीच चले लात -घूंसे, चटकी लाठियां ! दरोगा हुआ निलंबित !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़