29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

घर में पति-पत्नी थे अकेले, फिर पति ने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को मार ली गोली

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर में अकेले पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद अचानक गोली चलने की आवाज आने पर सनसनी फैल गई। पड़ोसी पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए और लहूलुहान पड़े पति को उठाकर सीएचसी लेकर गए, जहां से कानपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक छानबीन में पत्नी से विवाद के बाद पति ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार कर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पत्नी व पड़ोसियों के बयान दर्ज किए हैं। घर से तमंचा व कारतूस के साथ खोखा बरामद किया है।

घर में पति-पत्नी थे अकेले, फिर पति ने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को मार ली गोली, हुई मौत
Banda: Husband and wife were alone in the house, then the husband shot himself by shooting a gun at the temple, died

बबेरू के मोहल्ला मरका तिराहे निवासी 45 वर्षीय पुष्पराज किसानी करता था। घर में उसका पहले ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पत्नी कविता से विवाद हुआ। इसके बाद उसने नीचे गैलरी में आकर अपनी दहिनी कनपटी में तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर मौके में पहुंची तो वह लहूलुहान जमीन में पड़ा मिला। पड़ोसी भी पहुंच गए। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे पड़ोसी सीएचसी ले गए। जहां उन्होंने एक्सीडेंट होना बताया।


चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। तब तक गांव अनवान से उसका भाई विचित्रवीर व अन्य स्वजन भी पहुंच गए। स्वजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। लेकिन सही पुष्टि करने के लिए स्वजन उसे हैलट ले गए। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। पत्नी व पड़ोसियों ने बताया कि वह किसी काम से शहर चला गया था। जबकि बड़े भाई विचित्र के पुत्र अमन के जन्मदिन उत्सव में शामिल होने गांव अनवान जाना था। वह पति के आने का काफी देरतक इंतजार करती रही थी। पति काफी देरबाद शराब के नशे में घर पहुंचा था।
नशे में विवाद करने के बाद उसने खुदकुशी कर ली है। सीओ बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा व कोतवाली निरीक्षक अरूण कुमार पाठक ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पत्नी व आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। निरीक्षक ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया है। स्वजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नें सांसद कृष्णा को सौंपा पत्र: समस्याओं पर खींचा ध्यान

नई बनेगी चित्रकूट तहसील: 111 गांव होंगे शामिल, बनेंगे 34 हल्के

चंद्रयान-3 भारत की बड़ी उड़ान : 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का होगा सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

City News Uttar Pradesh

Banda- रेलवे की बल्ले बल्ले: बुंदेलखंड से 21 बोगियों की पहली बालू रैक रवाना।

City News Uttar Pradesh

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने लापरवाह अफसरों पर लिया एक्शन : कर वसूली में मंडी सचिव सहित छह अफसरों को जारी की कारण बताओ नोटिस

ब्रेकिंग न्यूज़