30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अतुल मर्डर केस : सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालने में जुटी पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी
उत्तर प्रदेश

बांदा : डीजीपी कार्यालय मै तैनात लिपिक की पत्नी के साथ हुई थी लूट, एसओजी समेत आठ टीमें खोजने में जुटी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी समारोह के दौरान जिस दूल्हे की मौसी का हार व मंगलसूत्र बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने लूटा था।उस महिला के पति डीजीपी कार्यालय में लिपिक हैं। घटना के समय आरोपितों ने पीड़िता के भतीजे को बाइक से टक्कर मारने के साथ थप्पड़ों से पीटा था। एसओजी समेत आठ टीमें मिलकर आरोपितों की सुरागरसी कर रही हैं। फिलहाल आरोपित अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सुरागरसी व दबिश दी जा रही है।

डीजीपी कार्यालय मै तैनात लिपिक की पत्नी के साथ हुई थी लूट, एसओजी समेत आठ टीमें लुटेरों को खोजने में जुटी
Banda: There was a robbery with the wife of the clerk posted in the DGP office, eight teams including SOG were trying to find the robbers

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा रोड स्थित चौरसिया मैरिज हाल में बसरेही गांव से बसीर के पुत्र अनीस की रविवार रात बरात आई थी। जिसमें दूल्हे की मौसी नजमा बेगम पत्नी डीजीपी कार्यालय में तैनात लिपिक शेख लतीफ अहमद भी शामिल होने गई थीं। दूल्हन रेशमा के घर के लोग वहां मैरिज हाल में बरातियों को नाश्ता करा रहे थे। इसी बीच लिपिक की पत्नी मैरिज हाल के पास खड़ी बोलेरो से अपना बैग व पर्स निकलाने गई थीं। काली बाइक में सवार नकाब पोश दो लोगों ने आकर उनसे अतर्रा का रास्ता पूछा था। लिपिक की पत्नी का ध्यान जैसे ही रास्ता पूछ रहे लोगों की ओर गया उन्होंने गले में पहना सोने का हार व मंगलसूत्र करीब पांच तोले के जेवर छीन लिए थे। भाग रहे लुटेरों को लिपिक के 32 वर्षीय भतीजे हनीफ ने पकडऩे का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक की टक्कर मारने के साथ उसकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी थी।

डीजीपी कार्यालय मै तैनात लिपिक की पत्नी के साथ हुई थी लूट, एसओजी समेत आठ टीमें लुटेरों को खोजने में जुटी
Banda: There was a robbery with the wife of the clerk posted in the DGP office, eight teams including SOG were trying to find the robbers

इसके बाद वहां से दोनों अतर्रा की ओर भाग निकले थे। पुलिस ने देररात पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना के बाद से नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही है। हालांकि कई घंटे बाद भी लुटेरे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर अतर्रा, बदौसा, फतेहगंज, नरैनी, कालिंजर थाना प्रभारी व सीओ नरैनी व सीओ अतर्रा समेत एसओजी लुटेरों की तलाश कर रही हैं। देररात शातिर लोगों के ठिकानों में पुलिस ने शक के आधार पर दबिश दी हैं। कई लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि गठित की गई टीमें महिला के साथ हुई लूट की घटना के अलावा अन्य मामलों की भी सुरागरसी कर रही हैं। जिससे सभी घटनाओं का वर्क आउट हो सके।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

जिला प्रभारी नें सुस्त भाजपा में किया ऊर्जा संचार : सुनील पटेल नें किया अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

गुप्त गोदावरी की मिली तीसरी गुफा: अंदर की आकृति कर रही लोगों को कर रही आकर्षित

चित्रकूट में लगेगी ‘राडार’ फैक्ट्री: योगी नें दी 75 हेक्टेयर जमीन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘ओजस्वी’ संबोधन: बाँदा से निकली ‘राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा’ की ‘चिंगारी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़