28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन
उत्तर प्रदेश

बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण के आरोपित सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन व उसकी पत्नी के मामले में सोमवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो अनु सक्सेना की अदालत में सुनवाई हुई। सीबीआइ के पैरोकार पहुंचे और साक्ष्यों को लेकर आवेदन दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अब अपनी आपत्ति दाखिल करेंगे। न्यायाधीश ने आपत्ति व सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तिथि मुकर्रर की है। उस दिन तीनों आरोपितों को कोर्ट में तलब किया गया है।

बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन
Banda: Court hearing in the sexual abuse case of more than fifty children, CBI advocates applied for evidence

चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनात निलंबित जेई रामभवन को सीबीआइ ने पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण के आरोप में अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में बंद है। बाद में पत्नी को भी साजिश में शामिल रहने व गवाहों पर दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि इस मामले में दिल्ली से एक आरोपित मो. आरिफ को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जमानत हो चुकी है।

बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन
Banda: Court hearing in the sexual abuse case of more than fifty children, CBI advocates applied for evidence

आरोपित जेई व उसकी पत्नी को जमानत नहीं मिली थी। इस मामले में सोमवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो अनु सक्सेना की अदालत में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह व भूरा प्रसाद निषाद ने बताया कि सीबीआइ की तरफ से पेन ड्राइव व अन्य साक्ष्य दिखाए जाने थे, जो आज नहीं दिखाए गए। इसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया और अगली तारीख की मांग की। जिसके बाद सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : साबित न हो रेत महल ! आंकड़ों की तुलनात्मक रिपोर्ट में घट रहा कोरोना संक्रमण।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को आया गुस्सा : बिजली विभाग में हड़कंप …

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया स्काउट -गाइड का महत्व : मंडलीय रैली का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

“मिट्टी में मिलाने” के बाद सीएम योगी बोले, ऐसा सबक सिखाएं कि भूमाफिया कांप जाएं, कहा- किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति का औचक निरीक्षण: डिप्टी कलेक्टर से लेकर कर्मचारी तक गायब

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेसवे पर ‘कहर बनी रात’: तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़