23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : डकैती करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में घायल हुए दो बदमाश…

 

आगरा : यूपी के आगरा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना एत्माउद्दौला इलाके के कमला नगर में डकैती करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गई हैं। गोली लगने के बाद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।


ये मुठभेड़ शनिवार तड़के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग फ्लाईओवर के पास यमुना किनारे हुई है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्रभारी बरहन ने जलेसर क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस को देख बदमाश रामबाग की तरफ भागे जहां पुलिस ने उन्हें यमुना नदी किनारे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों डकैतों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपनी तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी जिससे दोनों डकैत पुलिस की गोली से घायल हो गए।


गैंग के पांच साथी भी गिरफ्तार
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया देर रात पुलिस ने न्यू आगरा क्षेत्र से सात बदमाशों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान सुनील कुशवाहा और सुनील बघेल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और पिस्टल बरामद की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवहन बेड़े में इजाफा : बांदा अब गोरखपुर नई बस सेवा से जुड़ा, दिखा दी गई हरी झंडी

City News Uttar Pradesh

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

इंसानियत हुई शर्मसार: बुजुर्ग दिव्यांग महिला बनी हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

विधायक प्रकाश नें बताया बांदा बनेगा मॉडल सिटी: योजना पर कार्य शुरू

अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, बिफरी सपा ने कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़