24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब बनी मौत का कारण : पहले कहासुनी, फिर पति ने डंडे से की पिटाई, आहत पत्नी ने दी जान
उत्तर प्रदेश

शराब बनी मौत का कारण : पहले कहासुनी, फिर पति ने डंडे से की पिटाई, आहत पत्नी ने दी जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब पीकर घर आने पर हुई कहासुनी में पति ने पत्नी को डंडों से पीट दिया। इससे आहत होकर पत्नी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी गौरा देवी (30) का शव रविवार को सुबह फंदे से लटका मिला।

शराब बनी मौत का कारण : पहले कहासुनी, फिर पति ने डंडे से की पिटाई, आहत पत्नी ने दी जान
First there was an argument, then the husband beat him with a stick, the hurt wife gave her life

परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर डाला और मृतका के मायके पक्ष को खबर दी। मायके हरवंशपुर गांव से आई मां छोटकलिया ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात आठ बजे करीब मृतका का पति राजू निषाद शराब के नशे में घर आया था। शराब पीकर आने पर उसकी मेरी बेटी से कहासुनी हो गई। जिस पर पति ने उसे डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मृतका के पीठ में डंडों की चोट के निशान भी हैं।

यह घटना मृतका ने फोन पर बताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद मृतका को फंदे से लटका दिया और खुदकुशी करने की खबर फैला दी। घटना की जानकारी पर चिल्ला थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका के साथ मारपीट की गई है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें एक्सियन को लगाई फटकार : नलकूप तक बिजली लाईन खींचने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ‘उजागर’ :113 फर्जी खातों व 96 मोबाइल नंबरों की ‘गहन’ जांच

City News Uttar Pradesh

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नाराज : पीएम आवासों की प्रगति खराब, सभी बीडीओ को नोटिस ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में है रहस्यमयी किला: गुफा में दो शिवलिगों के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें बन गई हैं रेत का महल, खिल खिला रहीं बीमारियां !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़