29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पाठा में तीन किमी सुलग रहे जंगल, जीव जंतु फंसे …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी की दस्तक के साथ ही चित्रकूट मण्डल के पाठा के जंगल सुलगने लगे हैं। रानीपुर वन्यजीव विहार के जंगल में करीब तीन किलोमीटर में आग फैली है, जिसमें जीव जंतुओं के फंसे होने की संभावना है। सेंचुरी की कई टीमें फायर टैंकर के साथ आग में काबू पाने का प्रयास कर रही है। यह आग गुरुवार की शाम से धधक रही है। रात में लोगों ने तेज लपटे उठते हुई देखा। रानीपुर वन्य जीव विहार के मानिकपुर रेंज के रानीपुर , गिहुरहा व निही चरैया व मारकुंडी रेंज के कल्याणपुर वीट मे आग सुलग रही है। धूं-धूंकर जल रहे जंगल में वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही कई जीव जंतुओं के भी मरने की संभावना है।

वैसे वन्यजीव विहार के अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं। सेंचुरी के रेंजर त्रिवेणी प्रसाद अपने टीम व ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाने मे जुटे है । रेंजर ने बताया कि जंगल में सूखे पत्तों में जलती हुई बीड़ी फेंकने से आग भड़की है। गिदुरहा जंगल में गुरुवार की दोपहर में आग लगी थी जिसको बुझा दिया गया था लेकिन रात में फिर आग भड़क गई। जो धीरे-धीरे कई किलोमीटर में फैल गई है। कल्याणपुर बीट में आग सीमा से सटे मध्य प्रदेश के जंगलों से पहुंची है। आग को कटाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। जमीन में पड़े सिर्फ खर पतवार व पत्ते आदि जले हैं। न ही किसी जानवर के मौत की खबर है। आग को देखकर पहले ही वन्यजीव भाग जाते हैं।


रानीपुर वन्य जीव विहार के प्रतिपालक जीडी मिश्रा मारकुंडी रेंज में छह व मानिकपुर रेंज की 11 बीटों में आग के नियंत्रण के लिए फायर लाइन (खरपतवार हटाना) बनाने का काम किया जा रहा है। हर वर्ष जंगलों में आग लग जाने से जीव जंतु दहशत में रहते है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि गर्मी को देखते हुए बीडी , सिगरेट , माचिस लेकर जंगल में न जाए । अगर कोई मिलता है तो कार्यवाही की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट, जुलाई तक हर जिले में हो जाएगी एक-एक यूनिट

City News Uttar Pradesh

बांदा मुख्यालय के तालाब हो गये अंतरध्यान: बन गये हैं भवनधारी

City News Uttar Pradesh

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

पुलिस भर्ती : 2994 अभ्यर्थियों ने किया परीक्षा से किनारा

झकझोर देने वाली घटना : बांदा में छह माह में दूसरे जवान बेटे की भी उठी अर्थी, घर का चिराग बुझने से मां – बाप बेहाल

छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़