City News Uttar Pradesh
शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दहेज ने देने पर विवाहिता को पहले पीटा गया। इसके बाद जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 23 मई 2020 को फतेहपुर जनपद के अहमदपुर गांव में हुई थी। उसके पिता ने दहेज में एक लाख रुपये नगद, बाइक व भैंस दी थी।

शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट
Embarrassing incident: Jeth tried to rape, report on four in-laws including husband

उसके ससुराल वाले इतने दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में एक लाख रुपये और की मांग कर रहे थे। इस बीच पति के संसर्ग से 30 मार्च 2021 को उसने अपने मायके में पुत्र को जन्म दिया। जिसका कोई खर्चा भी पति ने नहीं दिया। इसके बाद भी ससुराल में उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताडना का सिलसिला चलता रहा।


10 फरवरी 2023 को उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की, तो पति ने उसे (विवाहिता) को डंडों से पीटा। 20 फरवरी को विवाहिता ने अपनी बहन को बुलाया तो उन्होंने बहन के सामने भी अभद्रता की। पति ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ, सास व जेठानी के खिलाफ दहेज एक्ट व दुष्कर्म का प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नें कहा: मिलेट्स प्रोसेसिंग और पैकिंग की 55 इकाइयां होंगी स्थापित

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का सीएम पर कड़ा प्रहार: कहा ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

अवैध पार्किंग ने रोकी ‘रफ्तार’: चौराहों से ओवर ब्रिज तक जाम ही जाम, व्यवस्था ‘धड़ाम’

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्राइमरी स्कूलों के 1.55 करोड़ छात्रों का हो गया आधार वेरिफिकेशन, मुख्यमंत्री योगी ने तेजी लाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : कौन होगा मुकद्दर का सिकंदर ,11,515 प्रत्याशियों का फैसला …

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

ब्रेकिंग न्यूज़