28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क-परिवहन मंत्री, पढ़िए इस धाकड़ नेता का राजनीतिक सियासी सफर
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क-परिवहन मंत्री, पढ़िए इस धाकड़ नेता का राजनीतिक सियासी सफर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। इस बीच मोदी सरकार ने लगातार तीसरी बार नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा है। गडकरी के अनुभव, उनके काम करने के तरीके ने ही उन्हें इस पद का मजबूत उम्मीदवार बनाया। आइए जानते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में गडकरी ने किस तरह से अपना विजयरथ जारी रखा ? उनका राजनीतिक जीवन कैसा रहा है और पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ ?

नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क-परिवहन मंत्री, पढ़िए इस धाकड़ नेता का राजनीतिक सियासी सफर
Nitin Gadkari became the Road Transport Minister for the third time in a row, read the political journey of this strong leader

– नागपुर में मराठी परिवार में हुआ जन्म

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्म नागपुर के एक मराठी परिवार में 27 मई को 1957 में हुआ था। अपने राजनीति की शुरुआत से पहले नितिन गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे। नितिन गडकरी वर्ष 1989 से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। और साल 1999 से 2005 तक वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क-परिवहन मंत्री, पढ़िए इस धाकड़ नेता का राजनीतिक सियासी सफर
Nitin Gadkari became the Road Transport Minister for the third time in a row, read the political journey of this strong leader

– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं नितिन गडकरी

वहीं साल 2009 में उनको महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। फिर बाद में नितिन गडकरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी नियुक्त किया गया था। जनवरी 2013 में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद मई 2014 में नितिन गडकरी पहली बार केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री बने। फिर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी नितिन गडकरी को सड़क-परिवहन मंत्रालय सौंपा गया।

नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क-परिवहन मंत्री, पढ़िए इस धाकड़ नेता का राजनीतिक सियासी सफर
Nitin Gadkari became the Road Transport Minister for the third time in a row, read the political journey of this strong leader

– नागपुर से कभी नहीं हारे गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने पंरापरागत लोकसभा सीट नागपुर से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। नितिन गडकरी ने कांग्रेस प्रत्याशी विवेक ठाकुर को एक लाख 37 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। गडकरी को कुल 6 लाख 55 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इस तरह से नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक भी लगाई।

– 5 साल में 9 करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 28.03 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक बीते 5 साल में उनकी संपत्ति नौ करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ी है। जबकि 10 साल पहले नितिन गडकरी की संपत्ति 15.37 करोड़ रुपए थी। हलफनामे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री और पत्नी के नाम पर 3-3 गाड़ियां हैं। जबकि उन्होंने कृषि, पारिश्रमिक और अन्य स्त्रोतों से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित समेत दर्जनों कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट: सीएम का कर रहे थे विरोध

City News Uttar Pradesh Desk

पृथ्वी दिवस पर डीएम दुर्गा शक्ति नें अमृत सरोवरों में मचाई धूम

झांसी- बांदा – प्रयागराज ट्रेन का नैनी तक ही होगा संचालन

Banda : चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी नें पुलिस भर्ती परीक्षा किया रद्द : छह माह बाद पुनः परीक्षा

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़