24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में 'छह रिटायर्ड अफसरों' पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड पैकेज में 3.16 करोड़ का महा घोटाला: बांदा में ‘छह रिटायर्ड अफसरों’ पर मुकदमा दर्ज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की प्यास बुझाने और किसानों की खुशहाली के नाम पर आया बुंदेलखंड पैकेज अब घोटालों का दलदल बन गया है। तीन करोड़ 16 लाख 70 हजार 277 रुपये का गबन सामने आने से पूरे सिस्टम की पोल खुल गई है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, तिंदवारी रोड के उपनिदेशक (निर्माण) महेश कुमार खरे ने छह सेवानिवृत्त अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगाते हुए बांदा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

घोटाला: प्रधान-सचिवों द्वारा विकास योजनाओं का चीरहरण, डीएम ने दिये जांच के आदेश

आरोप है कि इन अफसरों ने मंडी और ग्रामीण अवस्थापना केंद्रों की परियोजनाओं में स्टील मदों की खरीद पर बिना औचित्य दरें बढ़ाकर करोड़ों की रकम डकार ली। अलीगढ़ निवासी उपनिदेशक निर्माण महेश कुमार खरे ने दी तहरीर में बताया कि तत्कालीन अधिकारी लोक निर्माण विभाग के एसओआर (दरों की अनुसूची) की अनदेखी कर मनमाने ढंग से ऊंची दरें तय करते रहे और सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया। अलीगढ़ निवासी उपनिदेशक निर्माण महेश कुमार खरे ने दी तहरीर में बताया कि तत्कालीन अधिकारी लोक निर्माण विभाग के एसओआर (दरों की अनुसूची) की अनदेखी कर मनमाने ढंग से ऊंची दरें तय करते रहे और सरकारी धन का खुला दुरुपयोग किया।

लड़के पक्ष ने दस लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी: चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

गोपाल शंकर (तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, अलीगढ़) ने 79,17,569 रुपये, एसएनपी यादव तत्कालीन उपनिदेशक निर्माण, चंदौली ने 52,90,132 रुपये, हकीम सिंह उरई ने 65,52,063 रुपये, केके गुप्ता लखनऊ ने 26,39,189 रुपये, सुरेश चंद्र गोयल गाजियाबाद ने 17,55,897 रुपये, एने गोयल ने 75,15,424 रुपये। इन सभी अधिकारियों पर कुल मिलाकर 3,16,70,277 रुपये 55 पैसे की सरकारी धनराशि हड़पने का आरोप है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात व सरकारी धन के गबन) में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर होगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस का गुड वर्क : अंतर्जनपदीय चोर दबोचे गये, टीवी, इनवर्टर, स्कूटी, बाइकें बरामद

City News Uttar Pradesh

पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री के पौत्र की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट स्वजन, राजफाश नहीं होने पर सड़क पर उतर आंदोलन की दी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें चुनावी रंग उड़ाया : पार्टी जनों के मन को किया सराबोर

City News Uttar Pradesh

यूपी-90 वेबसीरीज का हुआ शुभारंभ, बांदा जिले में हुई है शूटिग …

बुंदेलखंड के सात जिलों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती होगी शुरू, 68 करोड़ होंगे खर्च : शाही

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़