24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन
उत्तर प्रदेश

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अगस्त का आख़िरी पड़ाव गुजर चुका है। लेकिन आसमान का मिज़ाज बदला नहीं। बरखा रानी मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रही। कभी गरजते बादल, तो कभी मूसलधार बारिश और कभी रिमझिम फुहारें। आसमान से लगातार बरस रही इस मेहरबानी ने किसानों की नींद हराम कर दी है।धान के खेतों में जहां हरियाली झूम रही है, वहीं दूसरी ओर रबी की तैयारी ठप पड़ चुकी है। खेतों में इस कदर पानी भरा है कि जुताई करना तो दूर, किसान खेतों में कदम तक नहीं रख पा रहे। गेहूं, चना और मटर जैसी फसलों के लिये भूमि तैयार न हो पाने से किसान भारी नुकसान की आशंका जता रहे हैं।

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

किसानों का कहना है कि पहली जोत के बाद खेतों को धूप मिलती तो खरपतवार नष्ट हो जाते और मिट्टी उपजाऊ बनती। लेकिन सूरज पिछले कई दिनों से बादलों के पीछे कैद है। लगातार बरसात ने खेतों को दलदल बना दिया है। खेतों में ट्रैक्टर नहीं जा पा रहे, बैलगाड़ी भी धंस रही है।

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

ऐसे में किसान मजबूर हैं कि वे हाथ पर हाथ रखकर आसमान की ओर देखें। कृषि विश्वविद्यालय बांदा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साहा का कहना है कि हालात तुरंत सुधरने वाले नहीं हैं। अगले पंद्रह दिन तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

 इसका सीधा असर रबी फसलों की बोआई पर पड़ेगा। धान की फसल वालों के लिये यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। खेत लबालब हैं और धान की बढ़वार तेज़ी से हो रही है। लेकिन चना, मटर और गेहूं जैसे दाल और अनाज उगाने वाले किसान बरसात को अब आफ़त मानने लगे हैं। किसानों का कहना है कि धान भले ही हरा-भरा हो, लेकिन दूसरी फसलों का भविष्य अंधकार में है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांव कैसे बनेगें स्वर्ग : क्षेत्र पंचायत बैठक में हो गया निर्णय !

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश, अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

City News Uttar Pradesh

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया “ठेंगा” तो बन गये “बेगाने”

Banda : सरसों और तेल रिकार्ड महंगा, भोजन में कैसे लगे तड़का ! …

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार: ओमप्रकाश राजभर, दारा सहित तीन मंत्री ले सकते हैं शपथ

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़