City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द सिंह चाहते हैं की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्तिके तहत जीवन आनंद मय बनें।


जिलाधिकारी इस योजना के तहत बैठक ली। कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम 21 अगस्त को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा। ग्राम पंचायत भवनों,स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविधालय में भी एक-एक कार्यक्रम आयोजित हों। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये की हर ग्राम पंचायत में 200 महिलाओं की सहभागिता होनी चाहिये। कार्यक्रम में महिलाओं को एक मास्क व एक राखी का भी वितरण हो। डीसी मनरेगा उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला कर्मियों, स्वयं सेवी संगठन एवं स्वयं सहायता समूह उद्यमी व ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी महिलाओं में से जनपद स्तर पर 75 महिलाओं को सम्मानित करें।

डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार

जिससे मिशन शक्ति के कार्यक्रम को अमृत महोत्सव से जोडा जा सके। जननी सुरक्षा योजना संस्थागत प्रशव व सुरक्षित मातृत्व का पैसा लाभार्थियों को समय से दें। बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को अक्षर ज्ञान हेतु अभिभावक व शिक्षक समन्वय पर जोर दिया। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बालक-बालिकाओं हेतु शौचालय, पेयजल एवं शिक्षक की उपलब्धता पूरी तरह हो। नगर विकास विभाग द्वारा प्रमुख रूप से स्वच्छता, कूडा प्रबन्धन, पीएम स्वनिधि योजना, स्ट्रीट लाइट का रख-रखाव व्यवस्थित ढंग से संचालित हो। रक्षाबन्धन के दिन परिवहन बसों पर सोशल डिस्टेेन्सिंग व सुरक्षा व्यवस्था करें।


बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत : परिवार में मचा कोहराम

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पत्रकारिता के माप- दंडों को अपनाने की दी सीख

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

City News Uttar Pradesh

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

City News Uttar Pradesh

किसानों की खेती पर कहर : डीएपी के लाले सहकारी समितियों में ताले !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़