31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनंद सिंह नें स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में कितना परास्त हुआ कोरोना, उसका हाल-चाल जाना।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष माह मार्च, 2021 तक 3698 कोविड मरीज पाये गये थे जिसमें से 3622 मरीज ठीक हो गये हैं। कोविड19 की तृतीय लहर से बचाव के लिए कोविड के विरूद्ध टीकाकरण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया कि चिकित्सालयों उपकेन्द्रों एवं हेल्थ वेलनेश सेन्टर में साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाना आवश्यक है, इस पर जिलाधिकारी नें निर्देशित किया प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र स्थलीय निरीक्षण कर वहां की वास्ताविक स्थिति का आंकलन करें। जो जरूरत हो उनका इस्टीमेट बनाया जाए।


कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्शीनेशन कराया जाना सुनिश्चित हो। अभी तक 18 वर्ष से अधिक आयु के 17167 लाभार्थीयों को प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। 45 वर्ष से अधिक आयु के 73563 लाभार्थीयों को प्रथम डोज तथा 14744 को द्वितीय डोज लगायी जा चुकी है। इस प्रकार 45 प्लस लाभार्थीयों को 88507 को टीकाकरण की डोज लगायी जा चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन हेतु प्रचार-प्रसार कराये। वैक्सीन वेस्टेज न हो इस पर भी फोकस जरूरी है। बबेरू खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश की इस दिशा में गाॅवों में कैम्प लगाकर कोविड टीकाकरण कार्य पर उनकी हौसला आफजाई की।


प्रभारी चिकित्साधिकारी, कमासिन नें कहा कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी जो फील्ड में कार्य कर रहे है, उन्हें टीम भावना से कार्य करना होगा, जो भी बैठके की जाये उसमें ग्राम के जागरूक लोगों को बुलाया जाये तथा जो आशा फील्ड में अच्छा कार्य कर रही है, वह सम्मानित हों। जिलाधिकारी नें कहा कि आशा की सक्रिय सहभागिता की जरूरत है ,सभी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। विभागों का आपसी समन्व्य जरूरी है।


बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडीशर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यूबीसिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित डाॅक्टर एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास का शंखनाद: मंदिर गेट व सड़कों का लोकार्पण

यूपी चुनाव 2022 : 7 फरवरी को बिजनौर में जनसभा संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दल जीत सिंह नें पुष्पेन्द्र सिंह को टिकट मिलने पर दी बधाई एवं शुभकामना

बुंदेलखंड में कृषि का “शोध” करेगा उद्धार : करना होगा आगाज

City News Uttar Pradesh

गड़बड़झाला : कैसे अड़तीस समितियों ने बेची लक्ष्य से अधिक खाद, होगी अब जांच

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें दीनदयाल की पुण्य तिथि पर किया स्वंय को समर्पण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़