- विनोद मिश्रा
बांदा। जिन जनपदों में अभी तक गौशालाओं का निर्माण प्रारम्भ नही हुआ, वहां के जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर 15 दिन में गौशालाओं का निर्माण प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने मंडल में गौशालाओं के निर्माण तथा उनमें संरक्षित पशुओं की समीक्षा के दौरान कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत जिन किसानों के यहां कैटिल सेट बनवाये गये हैं, ऐसे किसानों को कम से कम 2 गौवंशों को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाए। आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अन्ना पशुओं के संरक्षण में रूचि लेकर कार्य न करने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये।

आयुक्त ने उप जिलाधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करें तथा गौशालाओं का सही तरह से संचालन सुनिश्चित कराया जाए। समीक्षा में पाया गया कि जनपद हमीरपुर में अच्छा कार्य हुआ है तथा अन्य जनपदों के अधिकारी अन्ना पशुओं के संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि अन्ना पशुओं के चारे इत्यादि की व्यवस्था के लिए समय से धनराशि प्रदान की जाए। बैठक में पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
