26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : विकास खंडों के अंतर्गत दो गांवों का चयन कर बनाएं आदर्श ग्राम
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : विकास खंडों के अंतर्गत दो गांवों का चयन कर बनाएं आदर्श ग्राम …

 

– आयोजित बैठक में आयुक्त ने खंड विकास अधिकारियों को दिए निर्देश
– वॉलीबॉल कोर्ट, कुश्ती, ओपन जिम आदि के प्रबंध की दी हिदायत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मण्डल के सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड में दो गांवों का चयन करें। इसके बाद इन गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का काम किया जाए। वहां पर वालीबाल कोर्ट, कुश्ती, ओपन जिम आदि का प्रबंध किया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने आदर्श गांवों के विकास की समीक्षा के दौरान कैंप कार्यालय में दिए।


उन्होंने कहा कि इन सभी गॉवों में बडे पार्क विकसित किये जायें जिसमें टहलने के लिए टै्रक तथा कबड्डी का मैदान, बॉलीबाल कोर्ट, कुश्ती तथा ओपेन जिम की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही इन पार्कों में बच्चों के लिए झूले तथा लोंगो के बैठने के लिए बेंचे लगवायी जायें। आयुक्त ने कहा कि पार्क में घास का मैदान भी बनवाया जाए तथा पार्क के चारों ओर सोलर लाइट लगवायी जायें। इसके साथ ही प्रत्येक पार्क में एक शौचालय भी बनवाया जाए।

आयुक्त ने उप जिलाधिकारियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वयं देखकर जमीन का चयन करें जिससे अच्छे पार्क विकसित हो सकें। उन्होंने सम्बन्धित गॉवों के प्रधानों तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पार्कों के विकास में व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें। आयुक्त ने प्रधानों से अपेक्षा की कि गॉवों को हरा-भरा बनाने के लिए गॉवों के सभी मार्गों पर वृक्षारोपण कराया जाए। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये कि इन पार्कों के विकास में जनपद के बडे उद्योगपतियों/समाज सेवियों को सहयोग प्राप्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद के उद्योग पति गॉवो को गोद लेकर उनके विकास में सहयोग करें। आयुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसी माह पार्कों का निर्माण का कार्य प्रारम्भ करा दिया जाए। आयुक्त ने प्रधानों से अपील की कि वे अपने गॉवों के विकास में व्यक्तिगत रूचि लें तथा ग्राम पंचायत सचिवालय में अवश्य बैठें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड़, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, हमीरपुर कमलेश कुमार वैश्य, महोबा डा0 हरिचरण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) संतोष बहादुर सिंह, चित्रकूट जी.पी. सिंह, महोबा आर0एस0वर्मा, हमीरपुर विनय प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश पीएम के जन्म दिन पर अति हर्षित: मोदी को बताया अमृत काल का सारथी

City News Uttar Pradesh

वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना ! …

बुंदेलखंड में अब नहीं दिखाई देते ‘सावन में झूले’ : सावन के ‘गीत’ भी हो गये ‘विलुप्त’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- विधायक प्रकाश ऩे किया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का उदघाटन, क्षेत्र में हर्ष।

City News Uttar Pradesh

प्रेम-प्रसंग : प्रेमिका ने की थाने में शिकायत, युवक खुदकुशी करने निकला

City News Uttar Pradesh

महेश्वरी देवी मंदिर: जहां मिट्टी से प्रकट हुई आस्था, शक्ति पीठों में होती है गणना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़