24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन
उत्तर प्रदेश

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सोमवार को पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें एसपी पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण मौके पर किया। सैनिक सम्मेलन के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई ।

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन
More police force should be deployed at Durga pandals and crowded places: SP Abhinandan

– त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

बैठक में एसपी ने महकमे के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को अपराधों की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयदशमी, दीपावली आदि को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। दुर्गा पंडालों, प्रमुख मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों को लगाया जाये। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टाप-टेन, ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन
More police force should be deployed at Durga pandals and crowded places: SP Abhinandan

– सैनिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिस कर्मियों की सुनी समस्याएं

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा सैनिक सम्मेलन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आगामी त्यौहारों के सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

दुर्गा पंडालों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जाये अधिक पुलिस बलः एसपी अभिनंदन
More police force should be deployed at Durga pandals and crowded places: SP Abhinandan

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि नवरात्रि पर्व के अंतर्गत दुर्गा पंडालों, मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए साथ ही इन स्थानों पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाए तथा कुछ पुलिस बल सादे वस्त्रों में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण सील रहें। इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड तथा मिशन शक्ति मोबाइल टीम लगातार ऐसे स्थलों पर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप टेन अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । इस मौके पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अम्बुजा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

मां दुर्गा के उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ( शरद मिश्रा - संपादक इन चीफ, सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र नें दिये निर्देश : निकाय बोर्डों की बैठक में न करें देर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

City News Uttar Pradesh

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल

City News Uttar Pradesh

News- टाइम ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ‘शाहीनबाग की दादी’ भी शामिल।

City News Uttar Pradesh

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण : डीएम

City News Uttar Pradesh

यूपी में सख्तियां रहेंगी जारी, फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 17 मई तक रहेगा जारी …

ब्रेकिंग न्यूज़