30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी? प्रशासन मौन !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “शहर का इतिहास, आस्था और सांस्कृतिक पहचान अब भू-माफियाओं के लालच की बलि” चढ़ चुका है। शहर के निम्नी पार मोहल्ले में स्थित “ऐतिहासिक प्रागी तालाब एवं रामलीला रावण वध मैदान को माफियाओं ने धीरे-धीरे हड़प” लिया। पिछले ढाई दशक में “अरबों रुपये मूल्य की नजूल और सरकारी ज़मीनें बेची” जा चुकी हैं। इन सबके पीछे एक ही कहानी राजस्व कर्मियों और भू-माफियाओं की मिलीभगत। यह वही ज़मीन है जहाँ दशकों तक रामलीला के आयोजन, रावण वध, और धार्मिक मेले हुआ करते थे। जो सिकुड़ गये हैं। आज इस ऐतिहासिक स्थल पर बहुमंजिली इमारतें, कंक्रीट का जंगल, और रियल एस्टेट का खुला कारोबार चल रहा है।

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !स्थानीय लोग आज भी याद करते हैं कि प्रागी तालाब की पवित्रता और रामलीला की परंपरा कितनी महान थी, लेकिन अब सबकुछ माफियाओं की लूट की भेंट चढ़ गया। सूत्रों की मानें तो “भू-माफियाओं” ने सिर्फ प्रागी तालाब ही नहीं, बल्कि आस-पास की पूरी नजूल और ग्राम सभा की “ज़मीन भी कब्जाई” और बेची। संपत्ति का अनुमानित मूल्य अरबों रुपये में है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से न तो जांच, न ही कोई एफआईआर और न ही कोई सर्वे कराया गया।

माफियाओं नें राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से बांदा में अरबों की भूमि हड़पी ? प्रशासन मौन !स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि “लेखपालों, कानूनगों, तहसील कर्मियों ने मोटी रिश्वत लेकर जमीन के नक्शे बदल दिए। अवैध रजिस्ट्री कर दी गई और रामलीला स्थल को निजी भूमि में तब्दील कर बेच दिया गया।” यह एक सामान्य अतिक्रमण नहीं, पूरे जिला प्रशासन की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह है? आज प्रागी तालाब और रामलीला मैदान की जगह बिल्डिंगों की छाया, जमीन पर मिटे हुए स्मारक, और भविष्य में खोखली होती परंपरा की चीखें सुनाई देती हैं। यह जमीन नहीं, एक पूरी सांस्कृतिक विरासत का “दफनाया” जाना है। इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी रामलीला आयोजन से जुड़ी समितियाँ और “बांदा का प्रशासन, किसी ने भी अब तक इस विरासत को बचाने” की कोई कोशिश नहीं की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशियां मातम में हुई तब्दील : बाइकों की भिड़ंत में दूल्हे के भाई की मौत, चार घायल

कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव का फूंका बिगुल: राजेश दीक्षित ने तेज किया अभियान

City News Uttar Pradesh

अशोक त्रिपाठी का ‘छात्र संघ चुनावों’ पर जोर: बोले- लोकतंत्र नींव की ‘मजबूती’ जरूरी

City News Uttar Pradesh

एक सप्ताह के नवजात शिशु को पिता ने पानी भरी नाली में दफनाया, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने पिता को पकड़ा, हत्या के शक में पुलिस कर रही पूछताछ

महोबा : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जान को हैं खतरा …

भाजपा में ‘नई कार्यसमिति’ पर नहीं ‘थम’ रहा ‘रोष’ ! असंतुष्टों का ‘धधक’ रहा ‘क्रोध’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़