- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की दलहन और तिलहन के माध्यम से किसान अच्छा उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। जिले की जलवायु भी इसके लिये अनुकूल है।

विधायक प्रकाश दिवेदी नें यह बातें बड़ोखर ब्लाक में दलहन और तिलहन के बीजों का मिनी किट वितरिण के दौरान कही।कहा की बेहतर बीजों से फसलों की उत्पादकता को लगभग 20-25 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।

विधायक प्रकाश नें मिनी किट योजना का उद्देश्य भी किसानों को समझाया। कहा की भाजपा सरकार किसानों को नई उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीज वितरण के लिए बड़े पैमाने पर बीज मिनीकिट कार्यक्रम संचालित कर रही है,ताकि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ा सकें।

इसलिये किसानों के बीच नवीनतम फसल किस्मों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से बीज मिनीकिट का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू नें किसानों को संबोधित किया और मिनी किट भी बांटे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
