City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नें बदहाल बेसिक शिक्षा को यूट्यूब से निर्देशों को दी गति
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नें बदहाल बेसिक शिक्षा को यूट्यूब से निर्देशों को दी गति

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पटरी से उतरी बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने के लिये डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा मेरा विद्यालय-निपुण विद्यालय अभियान को यूट्यूब से गति दी गई। जिले के 2373 विद्यालयों के अध्यापकों के साथ यूट्यूब के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाये जाने केे सम्बन्ध में बैठक हुई।

डीएम दुर्गा शक्ति नें बदहाल बेसिक शिक्षा को यूट्यूब से निर्देशों को दी गति
DM Durga Shakti gave impetus to the poor basic education by giving instructions from YouTube.

जिलाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देश दिये कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लायें। बच्चों द्वारा की जाने वाली गलतियों को बार-बार सुधार कराकर तथा कोर्स का सप्ताह में दो बार रिवीजन करायें। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभिभावकों की प्रत्येक माह के अंतिम बुद्धवार को मीटिंग के भी निर्देश दिये। डीएम नें बच्चों को प्रतिदिन होमवर्क देने की जरूरत बताई। अगले दिन चेक भी करेनें को कहा।

डीएम दुर्गा शक्ति नें बदहाल बेसिक शिक्षा को यूट्यूब से निर्देशों को दी गति
DM Durga Shakti gave impetus to the poor basic education by giving instructions from YouTube.

उन्होंने निपुण एप के सम्बन्ध में भली-भांति अध्यापकों को जानकारी कर अपने विद्यालय को निपुण बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु अपने विद्यालय के प्रत्येक कक्षा के कमजोर बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें प्रथम पंक्ति में बैठकार उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा डीएम नें कई सार्थक निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिन्सी मौर्य सहित प्रशिक्षण समन्वयक अजीत कुमार एवं खण्ड शिक्षाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा प्राधिकरण कार्यशैली की करेंगी डेंटिग -पेंटिंग: क्लब में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश: बेहतर हो बिजली व्यवस्था, सभी क्षेत्रों को दी जाए 24 घंटे बिजली

City News Uttar Pradesh

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल” !

City News Uttar Pradesh

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हंसिया से भी किया वार, फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

तीन करोड़ खर्च: आठ सौ सफाईकर्मी ‘लापता’, सिस्टम की खुली पोल !

ट्रेन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत: रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़