29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बीस साल का 'आशियाना' बुलडोजर से उजड़ा: इंसाफ के लिए डीएम की 'चौखट' पर लगाई गुहार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बीस साल का ‘आशियाना’ बुलडोजर से उजड़ा: इंसाफ के लिए डीएम की ‘चौखट’ पर लगाई गुहार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। क्या गरीब होना अब सबसे बड़ा अपराध बन गया है? क्या सरकारी आवास मांगने की कीमत किसी का आशियाना उजाड़कर चुकाई जाएगी? बांदा के जमरेही गांव से सामने आई एक महिला की शिकायत ने प्रशासनिक कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि बिना किसी नोटिस के उसकी 20 साल पुरानी झोपड़ी और रोजी-रोटी का सहारा बनी दुकान बुलडोजर से ढहा दी गई। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सेवापति पत्नी दादूराम ने बताया कि वह गाटा संख्या-938 की लगभग दो बिस्वा भूमि पर पिछले करीब 20 वर्षों से छप्पर डालकर रह रही थीं।

बीस साल का 'आशियाना' बुलडोजर से उजड़ा: इंसाफ के लिए डीएम की 'चौखट' पर लगाई गुहारपरिवार का गुजारा लोहे के डिब्बे में पान, गुटखा और ठंडा पानी बेचकर होता था। बीमार पति, पांच बच्चों और सात माह के मासूम की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। महिला का आरोप है कि उसने सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था,लेकिन उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न दे पाने पर उसने 25 फरवरी 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, उसके अनुसार, उसे धमकी दी गई कि आवास नहीं मिलेगा और झोपड़ी भी हटवा दी जाएगी। सेवापति का आरोप है कि 19 जून 2026 को ग्राम प्रधान के पति, हल्का लेखपाल और पुलिस बल बुलडोजर लेकर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उसकी झोपड़ी, लोहे की दुकान, कूलर, फ्रिज और घरेलू सामान को तोड़ दिया गया। पीड़िता का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद उसका पूरा परिवार बेघर हो गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि दोबारा शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by Admin Team, . Full responsibility for the content of this report rests with Admin Team. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना : बोले विकास के नाम रहा भ्रष्टाचार !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म

City News Uttar Pradesh

बांदा का बेवफा चाय वाला: प्रेमी जोड़ों के लिए 15 रुपये का प्याला, प्यार में धोखा खाने वाले को 10 रुपये में, लोग करते हैं तारीफ

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिये सख्त निर्देश: सरकार की योजनाएं नहीं हों ढेर

City News Uttar Pradesh

Banda : मासूम बच्ची की हत्या करने वाले दो बाल आरोपी गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा कृषि से ही आत्म निर्भरता संभव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़