City News Uttar Pradesh
बांदा अतुल मर्डर केस : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य समाज का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

बांदा अतुल मर्डर केस : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य समाज का प्रदर्शन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा कस्बे में बीमा एजेंट के पुत्र की मौत का मामला पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अयोध्यावासी वैश्य समाज ने आईजी व एसपी को ज्ञापन देकर की है।

बांदा अतुल मर्डर केस : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य समाज का प्रदर्शन
Banda Atul Murder Case: Vaishya Samaj’s demonstration for the arrest of the killers

– आईजी व एसपी से की गिरफ्तारी की मांग

आईजी और एसपी को दिये ज्ञापन में अयोध्यावासी वैश्य पंचायती श्रीराम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, महामंत्री आशुतोष गुप्त एवं प्रबंधक रामचंद्र गुप्त चंदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सेठ भेलू, प्रभा गुप्ता, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज कुमार, कमल कुमार गुप्ता, सीरज, सौरभ गुप्ता आदि के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को अलग-अलग दिए ज्ञापन में कहा है कि अतर्रा नगर निवासी अतुल गुप्ता की कथित चोरी के आरोप में बसपा के पूर्व विधायक के भाई एवं उनके साथियों द्वारा जिस निर्ममता के साथ डंडों से पिटाई कर उसकी हत्या की गई तथा मामले में पर्दा डालने के लिए उसके शव को रेलवे टै्रक पर फेक दिया गया था।

बांदा अतुल मर्डर केस : हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर वैश्य समाज का प्रदर्शन
Banda Atul Murder Case: Vaishya Samaj’s demonstration for the arrest of the killers

उन्होंने कहा कि अतुल गुप्ता की जिस क्रूरता और निर्ममता के साथ लाठी डंडे बरसाकर हत्या की गई है, उसकी वायरल किए गए वीडियो पर साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को लेकर वैश्य समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने अतुल गुप्ता की निर्मम हत्या करने वाले सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग जोरदारी से की है और चेतावनी भी दी है कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो समाज वृहद आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने में अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त के साथ वृंदावन वैश्य, रीता गुप्ता, अमित गुप्ता मनीष, रामचंद्र गुप्त बउवा, किशनबाबू गुप्ता, राकेश गुप्ता दद्दू, अखिलेश कुमार गुप्ता, महेश प्रसाद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Chitrakoot : देवांगना जंगल में फिर से लगी आग, एक किमी तक के क्षेत्र हुए प्रभावित …

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग का कमाल : सवा दो अरब रुपये खर्च, पर आपूर्ति नहीं हो पा रही दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

विद्युत एक्सीयन ने लिखित आश्वासन पर खत्म करवाया आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh

चुनावी रण से बाहर हुए 18 महारथी, मची हाय- तौबा !, अब 41 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

City News Uttar Pradesh

ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के लिए सिपाही लेता था रुपये, एसपी ने कर दिया निलंबित

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के हस्तक्षेप पर एसएनसीयू में भर्ती हो सका शिशु …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़