City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस के लिए डीएम सख्त : गंभीरता से निस्तारण के दिए आदेश
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस के लिए डीएम सख्त : गंभीरता से निस्तारण के दिए आदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक, समय से एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए गए।

समाधान दिवस के लिए डीएम सख्त : गंभीरता से निस्तारण के दिए आदेश
DM strict for resolution day: orders for serious disposal

नरैनी तहसील में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की 20, विकास विभाग की 05, पुलिस विभाग की 08, विद्युत विभाग की 01 सहित अन्य विभिन्न विभागो की शिकायतें प्राप्त हुई।

समाधान दिवस के लिए डीएम सख्त : गंभीरता से निस्तारण के दिए आदेश
DM strict for resolution day: orders for serious disposal

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश समस्त उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण समय से किया जाए।

समाधान दिवस के लिए डीएम सख्त : गंभीरता से निस्तारण के दिए आदेश
DM strict for resolution day: orders for serious disposal

उन्होंने ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें उसे टालें नहीं।जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये।

समाधान दिवस के लिए डीएम सख्त : गंभीरता से निस्तारण के दिए आदेश
DM strict for resolution day: orders for serious disposal

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उपजिलाधिकारी नरैनी रावेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, तहसीलदार नरैनी परशुराम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एस0के0 बघेल सहित समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पुलिस द्वारा राठ में अवैध गुटखा फैक्ट्री पकड़े जाने में कोतवाल निलंबित, पांच एसएचओ हुए इधर से उधर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का ऐलान : खेत-तालाब योजना 25 तक चढ़े परवान ! …

City News Uttar Pradesh

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

City News Uttar Pradesh

यूपी : ताख पर नियम और मानक, जलधारा से अवैध ढंग से खनन जारी …

जिले में वायरल फीवर की आई सुनामी, अस्पताल में छाई मनमानी ! …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें दिया आश्वासन : दुर्गा महोत्सव हेतु पालिका दायित्वों के प्रति एलर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़