City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का ऐलान : खेत-तालाब योजना 25 तक चढ़े परवान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने चारों जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 25 जून तक खेत तालाब योजना के तहत किसानों का चयन पूरा हो जाये।साथ ही जिलाधिकारी खुद इस योजना की समीक्षा करें, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो सके। किसानों को टोकन जारी किया जाए और खुदाई का कार्य भी शुरू कराये। 25 जून तक लक्ष्य के अनुरूप कृषकों का चयन हो हो जाये।

कहा कि एक जुलाई को इन सभी तालाबों पर जहां पर खुदाई पूर्ण हो चुकी हो, उनके किनारे 10-10 फीट की दूरी पर वृक्षारोपण करने के लिए वन विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग व मत्स्य विभाग के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर लें। सात जुलाई तक जितने तालाब खुद जाएं, उनमें आठ जुलाई को वृक्षारोपण हो। इसी प्रकार अन्य तिथियों में भी वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करें।

उद्यान विभाग व कृषि विभाग की जिम्मेदारी अलग से लगे कि वह इनको स्प्रिंकलर योजना से लाभान्वित करें, जिससे तालाब में सचित पानी का उपयोग अपनी खेती में अच्छे ढंग से वैज्ञानिक तरीके से कर सकें। साथ ही ब्लाकवार व्हाट्सएप ग्रुप बना दें और उनको लगातार मार्गदर्शन उक्त विभाग के अधिकारी दें। जिससे कि जल संचयन के साथ-साथ किसानों की आमदनी में वृद्धि हो। खेती की सिंचाई के लिए पानी भी मिल सके। इस योजना से जल संचयन, जलस्तर ऊंचा करने, खेती को सुलभ पानी उपलब्ध कराने व कृषकों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है।

प्रत्येक तालाब के लिए एक नोडल अधिकारी या जो पहले से ही न्याय पंचायत मजिस्ट्रेट तैनात है, उन्हें ही तैनात कर दें, जो अपनी उपस्थिति में कृषकों से तालाब के किनारे वृक्षारोपण भी कराएंगे। यह वृक्ष 8 से 10 फीट के हों, जिससे कि इनके बचने की संभावना, ज्यादा रहे। पौधों का वन विभाग से मुफ्त में कृषकों को उपलब्ध कराया जाय।एक बैठक मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी करें। उनको पूरे तालाबों की सूची दें। सभी तालाब के कृषकों से वे जूम एप के माध्यम से वर्चुअल बैठक करके या गांव जाकर संपर्क कर उनको खोदे गए तालाबों से अतिरिक्त आमदनी को प्रेरित करें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाइक से विस्फोटक ले जाते पुलिस ने तीन को पकड़ा, लाइसेंस न दिखा पाने पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की चकाचौंध में डूबे हजारों तालाब, आंकड़ों की माया उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

भाजपा सरकार गौ संरक्षण को रोजगार से जोड़ेगी : पशुधन विकास मंत्री

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्निकांड घटनाओं से दुखी: प्रशासनिक मदद के निर्देश

UP Assembly Elections 2022 : बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़