28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !
उत्तर प्रदेश

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक फिर बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित हुई। हर बार की तरह इस बार की बैठक में भी कोई खास नवीनता समझ में नहीं आई। पुराने मुद्दों पर ही एक बार फिर सिंहावलोकन पूर्ण चर्चा औपचारिकता में सिमट कर सी रह गई!
मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में यह मण्डल स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक परवान चढ़ाई गई। आयुक्त के सामने संबंधित विषयवस्तु का ब्यौरा रखा गया। आयुक्त नें क्रमानुसार उस पर चर्चा की। उद्यमी भी सत्यनारायण भगवान की कथा की तरह सब सुनते रहे।

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !
Divisional Udyog Bandhu meeting: Proved to be the hundredth boil in the stale curry!

खैर, मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी नें अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करें, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने निवेष मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की समस्या का निराकरण की समीक्षा हुई। यूपीसीडा को निर्देश दिये कि मुख्यालय से भूरागढ़ में पेयजल के लिए तैयार किये गये प्रस्ताव रू1.61 करोड़ स्वीकृति शीघ्र करायें। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में यूपीसीडा द्वारा की गयी सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब होने पर पुनः सड़क की मरम्मत कराये जाने तथा सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !
Divisional Udyog Bandhu meeting: Proved to be the hundredth boil in the stale curry!

उन्होंने यूपीसीडा द्वारा प्लाट आवंटन हेतु रिक्त भूखण्डों के सम्बन्ध भी आवश्यक कार्यवाही की बात कहीं। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में विद्युत सम्बन्धी मामलों को शीघ्र निस्तारणको कहा। उद्यमियों के विद्युत कनेक्शन शीघ्र देनें एवं विद्युत ट्रिपिंग की समस्या निदान के निर्देश दिये। भूरागढ़ में खराब सोलर लाइटों को ठीक कराये जाने तथा सुरक्षा हेतु नियमित पिकेट गश्त करने को भी कहा। औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट को विकसित करने की जरूरत बताई। संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा एवं निर्देश का क्रम चला।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम एवं पुलिस अधीक्षक नें मण्डल कारागार का किया आकास्मिक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

97 बूथों पर तैनात किए गए नोडल अधिकारी

City News Uttar Pradesh

हर-हर महादेव’ से गूंजा बांदा: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

City News Uttar Pradesh

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को 21 दिवसीय स्किलवर्थ अटेंडेंट प्रशिक्षण का हुआ समापन

City News Uttar Pradesh

अंधेरे में ‘मौत’ का सफर: खराब ‘हेडलाइट’ के साथ ‘दौड़ी’ रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी ‘सांसें’

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित का ‘कड़ा’ संदेश: घटिया निर्माण पर खैर नहीं, ब्लैकलिस्ट की तानी ‘तलवार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़