- विनोद मिश्रा
बांदा। नई पेंशन योजना में शासन स्तर पर बड़ी घपलेबाजी उजागर हुई है। इससे कर्मचारी चिंतित एवं क्रोधित हैं। इस संदर्भ में कर्मचारी आंदोलित हो रहे हैं। धरना -प्रदर्शन की कवायदें शुरू हो गी गई हैं। नई पेंशन योजना के दायरे में कुठाराघात से तड़पते -बिलखते कर्मचारियों का कहना है की उनके वेतन से दस प्रतिशत हर माह नई पेंशन योजना के तहत काटा जाता है। लेकिन यह धनराशि उनके प्रान खातों में प्रदर्शित नहीं हो रही है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने पिछले दिनों इसी संदर्भ में डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन भी किया। शिक्षकों ने मांगों के पूरा नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षकों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा था। शिक्षकों में सबसे अधिक आक्रोश नई पेंशन योजना में वेतन से काटी गई धनराशि उनके खाते में न भेजने को लेकर व्याप्त है।

कर्मचारियों का कहना है की फरवरी 2021 से वेतन से 10 प्रतिशत प्रतिमाह कटौती की जा रही है, लेकिन यह राशि उनके प्रान खातों में प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसको लेकर शिक्षकों ने कई बार ज्ञापन दिये गये, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। शिक्षकों ने तो 27 जुलाई तक कटौती प्रदर्शित नहीं होने पर 28 से क्रमिक अनशन की चेतावनी तक दे डाली है। स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की भी यही स्थिति है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के साथ ही काटी गई धनराशि कर्मचारियों के आंदोलन एवं आक्रोष का अहम् मुद्दा बनती जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
