27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान

  • विनोद मिश्रा 

चित्रकूट। यूपी के पहले टेबल टॉप देवांगना एयरपोर्ट का पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण कर धर्मनगरी के निवासियों को सौगात दी। लगभग 145 करोड़ की लागत से बने इस एयरपोर्ट से अब लखनऊ तक आवागमन में आसानी होगी। जल्द ही इसे अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा।

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान
PM inaugurates state’s first table top airport in Chitrakoot: First flight to Lucknow on March 12

रविवार को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आजमगढ़ से वर्चुअल तरीके से जैसे ही चित्रकूट के एयरपोर्ट का बटन दबाकर लोकार्पण किया, लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के चित्रकूट एयरपोर्ट के निदेशक विनय गंगेले ने बताया कि अभी जिले में इसकी साप्ताहिक उड़ान होगी। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को चित्रकूट से लखनऊ व लखनऊ से चित्रकूट की उड़ान होगी। यह 19 सीटर एयरक्राफ्ट होगा। पहली उड़ान 12 मार्च को चित्रकूट से लखनऊ तक की होगी।

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान
PM inaugurates state’s first table top airport in Chitrakoot: First flight to Lucknow on March 12

– ऐसा है चित्रकूट का एयरपोर्ट

 देवांगना एयरपोर्ट में कुल 278 एकड़ भूमि का उपयोग किया गया है। टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 1542 वर्ग मीटर है। व्यस्ततम समय में सेवा क्षमता 100 यात्री, वार्षिक क्षमता एक लाख यात्री है। इसका टिकट कोई भी ऑनलाइन ले सकता है। लखनऊ व चित्रकूट का एक तरफ का किराया लगभग दो हजार रुपये से 2500 रुपये तक रहेगा। टिकट के लिए एयरपोर्ट में काउंटर भी खुला है।

चित्रकूट में प्रदेश के पहले टेबल टॉप एयरपोर्ट का पीएम ने किया लोकार्पण:12 मार्च को लखनऊ के लिए होगी पहली उड़ान
PM inaugurates state’s first table top airport in Chitrakoot: First flight to Lucknow on March 12

– टेबल टॉप एयरपोर्ट की पहचान

दोनों तरफ खाई वाली किसी ऊंची पहाड़ी पर बने एयरपोर्ट को टेबल टॉप कहते हैं। यहां जहाज उतारने और उड़ान भरने, दोनों में बेहद सावधानी बरतनी होती है। चित्रकूट में बना एयरपोर्ट देवांगना पहाड़ी पर करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें एक्सियन को लगाई फटकार : नलकूप तक बिजली लाईन खींचने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सड़क सुरक्षा माह में नियमों के सख्ती से पालन के दिये निर्देश

Swami Swaroopanand Died: द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के निधन पर शोक की लहर, बेबाक बयानों के लिए थे विख्‍यात, पढ़िए उनके बारे में

City News Uttar Pradesh

जिस ‘लियरजेट’ प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे ‘सुपर लाइट’ विमान क्यों कहते हैं ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ ‘शिकारी’ नहीं, सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

City News Uttar Pradesh

सपा में होगा “आया राम गया राम” : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़