City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
उत्तर प्रदेशराजनीति

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद “बुंदेलखंड के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की आशाओं पर तुषारापात” सा हो गया है। भाजपा कार्य समिति की ओर “बहुत देर से देवतुल्य लोगों की आँखें लगीं थीं पर परिणाम वही ढाक के तीन पात” की पुनरावृति कर गया !

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
God-like BJP workers of Bundelkhand disappointed! Frost fell on hopes!

बुंदेलखंड के सातों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, झांसी के अपनें जमीनी जनाधार वाले नेताओं को भाजपा आला कमान नें इस लायक नहीं समझा कि “वह संगठन की मुख्य बाडी में आकर बुंदेलखंड के संगठनात्मक दृष्टि से मुरझाये चेहरों पर मुस्कान की आभा की थिरकन” भर सकें।

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
God-like BJP workers of Bundelkhand disappointed! Frost fell on hopes!

यूपी क्षेत्र के बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओ में इस बात की चर्चा है कि “बुंदेलखंड को भरपूर भगवामय करने के बाद भी संगठन की मुख्य बाडी के प्रतिनिधित्व में राजनीतिक दुलत्ती ही खानी पड़ रही है” ! मौका आने पर “दिल के अरमां आंसुओं में बह” जातें हैं। देव तुल्य कार्यकर्ताओ के सोशल मीडिया पर कमेंट तो यही आभास दिलाते हैं कि “क्या से क्या हो गया बेवफा तेरे प्यार में” ?

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !
God-like BJP workers of Bundelkhand disappointed! Frost fell on hopes!

खैर, भाजपा की मुख्य प्रदेश बाडी में बाडी बिल्डर न बन पाने वालों को आशा का एक दीप अवश्य टिमटिमाता सा दिख रहा हैं कि शायद किसी निगम या बोर्ड का ही ताज मिल जायें ताकि देवतुल्यो का मलाल कम हो जायें ! क्योंकि यह परिकल्पना मजबूरी है कि “मन बहलाने को गालिब यह ख्याल अच्छा है” !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दिकी कांग्रेस प्रदेश न्याय समिति में शामिल: 15 को आयेंगे गृह जनपद

City News Uttar Pradesh

डाकू ददुआ के भाई और पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल धोखाधड़ी के मामले में भेजे गये जेल

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब : भक्ति में डूबा शहर

City News Uttar Pradesh

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़