30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नशे की एक रात ने 'छीन' ली 'इकलौती आस': पिता की 'डांट' के बाद 'बेटे' ने त्यागी 'दुनिया'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

नशे की एक रात ने छीन ली ‘इकलौती’ आस: पिता की ‘डांट’ के बाद ‘बेटे’ ने त्यागी ‘दुनिया’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गुमाई गांव के सुखारी पुरवा में शनिवार की रात एक “घर का इकलौता चिराग बुझ” गया। नशे की लत और पल भर के गुस्से ने पूरे परिवार को उम्रभर का दर्द दे दिया। 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पड़ोसी देशराज के यहां निमंत्रण से लौटा था। शराब के नशे में जब वह घर पहुंचा तो बुजुर्ग पिता मुन्ना ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन नशे और गुस्से में सत्यप्रकाश ने उसी पिता पर हाथ उठा दिया जिसने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया था। बेटे के इस व्यवहार से आहत पिता चुपचाप खेत में धान की बेड़ लगाने निकल गए, शायद ये सोचकर कि सुबह तक बेटे का गुस्सा शांत हो जाएगा। पर किसे पता था कि वह सुबह कभी नहीं आएगी।

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा 'पिता' का साया !देर रात करीब एक बजे घर के बाहर बनी छानी में सत्यप्रकाश ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मां रानी की जब नजर पड़ी तो उनकी ‘चीख’ से पूरा पुरवा ‘जाग’ गया। परिजन आनन-फानन एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मुन्ना बिलखते हुए बस इतना ही कह सके कि चार बेटियों के बीच वह उनका इकलौता बेटा था। पीछे पत्नी संतोषी और दो मासूम बच्चे बिलख रहे हैं। घरवालों ने बताया कि सत्यप्रकाश मजदूरी करता था और शराब की लत के कारण अक्सर घर में कलह होती थी। थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और पोस्टमार्टम कराया गया है। एक पल का गुस्सा और नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिरंगा ‘योद्धाओं’ ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा ‘राष्ट्रध्वज’

City News Uttar Pradesh Desk

विधानसभा चुनाव: व्यवस्थाओं का एसपी अभिनंदन ने किया मुआयना

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की “भीष्म प्रतिज्ञा’: प्यासे गांवों को ‘जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं’ !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा …

City News Uttar Pradesh

यूपी : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के फरार तीन गुर्गों पर पुलिस ने किया ईनाम घोषित …

डीएम नगेंद्र द्वारा बाल श्रमिकों की शिक्षा और पुनर्वास पर जोर, बनेगा मजबूत तंत्र

ब्रेकिंग न्यूज़