23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
तिरंगा 'योद्धाओं' ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा 'राष्ट्रध्वज'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

तिरंगा ‘योद्धाओं’ ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा ‘राष्ट्रध्वज’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच बांदा जिले की महिलाओं ने ‘राष्ट्रभक्ति और आत्मनिर्भरता’ की ‘अनूठी मिसाल’ पेश की है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 को सफल बनाने के लिए जिले के 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाएं करीब ‘डेढ़ लाख तिरंगे झंडे’ तैयार कर रही हैं। पिछले लगभग एक महीने से महिलाएं दिन-रात तिरंगे तैयार करने में जुटी हैं और निर्धारित लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। खास बात यह है कि इन महिलाओं के हाथों से तैयार होने वाले ‘तिरंगे’ सिर्फ घरों तक ही नहीं पहुंचेंगे, बल्कि ‘सरकारी विभागों और ग्राम पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर’ पर लगाए जाएंगे।

तिरंगा 'योद्धाओं' ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा 'राष्ट्रध्वज' सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में ‘स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर’ दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से बांदा की महिला स्वयं सहायता समूहों को तिरंगे झंडे तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिरंगा निर्माण का यह काम किसी एक स्थान या एक समूह तक सीमित नहीं है। जिले के 44 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 143 महिलाएं इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। पिछले करीब एक महीने से महिलाएं कपड़े की कटिंग, सिलाई, तिरंगे की पट्टियों को तैयार करने, अशोक चक्र लगाने और झंडों को अंतिम रूप देने के काम में जुटी हैं।

तिरंगा 'योद्धाओं' ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा 'राष्ट्रध्वज' इन महिलाओं के सामने करीब डेढ़ लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत अधिकांश झंडे तैयार किए जा चुके हैं और लक्ष्य पूरा होने की ओर है। स्वतंत्रता दिवस से पहले इन तिरंगों को संबंधित ग्राम पंचायतों और सरकारी विभागों तक पहुंचाया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे तिरंगे ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांवों में वितरित किए जाएंगे। इसके बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ग्रामीणों तक तिरंगे पहुंचाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन ग्रामीणों के घरों और सार्वजनिक स्थानों पर इन तिरंगों को फहराया जाएगा। एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर दिवाकर सिंह ने बताया कि बांदा जिले में 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाओं द्वारा तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ लाख तिरंगे तैयार किए जाने हैं और काम लगभग पूरा हो चुका है। शासन की ओर से महिलाओं को इसका भुगतान किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मची खलबली : डीएम आनंद द्वारा अस्पताल एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण …

यूपी : मनी लॉन्ड्रिंग केस में माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने कई घंटे तक की पूछताछ, 24 घंटे में माफिया से 40 सवाल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम …

चित्रकूट : 18 साल पुराने मामले में पांच पुलिस कर्मियों को कैद की सजा, कोर्ट ने दिया फैसला ..

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़