23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
उत्तर प्रदेश

कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है, जिसने अपने ही कमरे में साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में नीरज रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।

कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो नीरज फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कमरे में बंद था युवक, सुबह मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

मृतक के चाचा ने बताया कि परिवार में किसी को भी अंदाजा नहीं था कि नीरज ऐसा कदम उठाएगा। घर के सभी लोग मौजूद थे, लेकिन नीरज अकेले अपने कमरे में चला गया था। परिजन आत्महत्या के कारण को लेकर असमंजस में हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक को चाकू से गोदने वाला हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने की सेक्टर बुढ़ौली व करहुली के बूथों की समीक्षा …

City News Uttar Pradesh

यूपी : वीडियो बनाकर दो सगे भाई करते थे लड़की के साथ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो सामने आई ये बात …

बांदा में हटेटी खंड बालू खदान दे रही डीएम को चैलेंज ? अवैध खनन का बन गई शैतान ?

यूपी : सहयोगी दलों ने जरूरत के समय किया अखिलेश यादव से किनारा, मोर्चे पर अब सिर्फ आरएलडी ही साथ

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने परिवादी को 6 लाख 89 हजार का सौंपा चेक ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़