- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले कई दल अब उनके साथ नहीं हैं, जबकि इस समय उनको साथ की सख्त जरूरत है। इस बार उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल और अपना दल कमेरावादी ही है। राष्ट्रीय लोकदल के लिए समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर की खतौली सीट छोड़ दी है। मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Loksabha) और रामपुर के साथ खतौली विधानसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होगा।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन और पार्टी के संस्थापक सदस्य रामपुर के आजम खां (Azam Khan) को सजा के बाद से अखिलेश यादव को सहयोगी दलों की काफी जरूरत थी, लेकिन चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ ही ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) और केशव देव मौर्य ने उनका साथ छोड़ दिया है। इतना ही नहीं ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने तो मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के साथ रामपुर विधानसभा उप चुनाव में अपना प्रत्याशी भी उतारा है।
– करीबियों ने बना ली बड़ी दूरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों ने उनसे उस समय बड़ी दूरी बना ली है, जब उनको किसी के साथ की सख्त जरूरत है। सपा ऐसे समय में करीबियों को गंवा रही है, जब उसे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। लोकसभा तथा विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनको मैनपुरी तथा रामपुर की सीट बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा।
– शिवपाल यादव की डिंपल की उम्मीदवारी पर चुप्पी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने डिंपल की उम्मीदवारी के समर्थन पर चुप्पी बनाए रखी है। शिवपाल यादव तो इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। इस क्षेत्र में उनके प्रभाव के कारण समाजवादी पार्टी की जीत दर्ज करने के लिए के लिए उनका समर्थन बेहद महत्वपूर्ण होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
