City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत ने अधिकारियों को चेताया: जनता की शिकायतों पर अब होगी सीधी नज़र
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत ने अधिकारियों को चेताया: जनता की शिकायतों पर अब होगी सीधी नज़र

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने मण्डल के प्रमुख विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस ऑनलाइन समीक्षा बैठक में ऊर्जा, वन, पंचायतीराज, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, जल निगम, कोषागार, माध्यमिक शिक्षा, महिला कल्याण जैसे प्रमुख विभागों के मण्डलीय अधिकारी शामिल हुए।

आयुक्त अजीत का सख्त निर्देश: पंचायत सचिव अब रोजाना पंचायत भवन में करेंगे जनसुनवाई

आयुक्त ने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण के बाद ही निस्तारण किया जाए। साथ ही, शिकायतकर्ता से सीधा संवाद स्थापित कर उसे संतोषजनक समाधान दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विभागों की शिकायतों पर नकारात्मक फीडबैक प्राप्त हो रहा है, उनके अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप आवश्यक है। अंत में आयुक्त अजीत कुमार ने दोहराया, शासन की मंशा है कि आमजन की शिकायतों का समाधान संवेदनशील, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

योगी के अरमां आसुवों में बह गये ! गोशालाओं में करोड़ों का घोटाला, सड़कों पर गोवंश …

City News Uttar Pradesh

लोकसभा-विधानसभा में गूंजेगा मॉडल की मां का सुसाइड ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की राजनीतिक मथानी के मंथन से निकल रहा मख्खन ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का निरीक्षण: तेज गति लाने का निर्देश

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी प्रकाश के प्रचार शंखनाद में विपक्षी प्रत्याशी हुये गुम ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़