24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों का "डे नाइट" मैच!
उत्तर प्रदेश

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों का “डे नाइट” मैच !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी-एमपी के सीमावर्ती गांवों के किसानों के बीच “गोवंश फुटबाल” मैच हो रहा है। यह मैच फाइनल के दौर में हैं। यूपी एवं एमपी के किसान गोवंश फुटबाल का गोल दागने के लिए जमकर “डे नाइट” खेल रहे हैं।

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों का "डे नाइट" मैच!

आलम यह है की एक-दूसरे की प्रांतो की सरहद पर गायों के झुंड रोजाना खदेड़े जा रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों का आमना सामना हो झगड़े की नौबत भी आ जाती है। इससे तनातनी का आलम हैं, जो विस्फोटक़ भी हो सकता हैं। आपको जानकर आश्चर्य भरा दुख होगा की दोनों प्रांतो की तरफ के किसान 80 हजार बीघा भूमि खेती बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों का "डे नाइट" मैच!

सीमावर्ती गांवों में बड़ी तादाद में अन्ना पशु हैं। बांदा (यूपी) की सीमा में रहने वाले किसान अक्सर इन गायों के झुंड को एमपी की पन्ना सीमा में खदेड़ देते हैं। मौका मिलते ही एमपी के किसान इन गायों को यूपी की तरफ हांक देते हैं। जिस तरफ ग्रामीणों की संख्या कम होती है, सामने वाले डरा धमका कर भगा देते हैं। यह स्थिति किसी दिन बड़े विवाद की वजह बनेगी।

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों का "डे नाइट" मैच!

जब भी गायों को मध्य प्रदेश की घाटी में यूपी के किसान हांकते हैं तो एमपी के किसान झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। अंतिम वक्त में फसल बचाने के लिए खेत में फिर से चारों तरफ झाड़ियां व कंटीले तार की बाड़ लगा रखी है। माड़िया डाल दिन-रात खेत में ही गुजार रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पति की लंबी उम्र मांगी: गीत गया “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी” रहे

आयुक्त नें लगाई मंडलीय पेंशन अदालत : निस्तारण के प्रति दिखाई गंभीरता

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh

बांदा के गौवंशों में लंपी रोग का खत्म नहीं प्रकोप: पशु चिकित्सा विभाग बना है खामोश !

City News Uttar Pradesh

हो गई बल्ले बल्ले: खनन को लेकर योगी सरकार ने जारी किये नये दिशा-निर्देश

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे: महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़