22.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम आवास योजना का भंडाफोड़: गरीब की छत फाइलों में दबी, अफसरशाही गहरी नींद में
उत्तर प्रदेश

सीएम आवास योजना का भंडाफोड़: गरीब की छत फाइलों में दबी, अफसरशाही गहरी नींद में

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री आवास योजना गरीबों को छत देने की एक महत्वाकांक्षी योजना है, लेकिन बांदा जिले में यह योजना ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। जिले के जसपुरा ब्लॉक में हालात ऐसे हैं कि अफसरशाही की सुस्ती और सचिवों की लापरवाही ने गरीबों का सपना अधूरा छोड़ दिया है। सरकार का सपना ‘हर गरीब को पक्की छत’ अब कागजों में ‘दम तोड़ता’ नजर आ रहा है।

सीएम आवास योजना का भंडाफोड़: गरीब की छत फाइलों में दबी, अफसरशाही गहरी नींद में

जसपुरा विकास खंड के 10 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 के तहत 270 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे। लेकिन अब तक मात्र 152 आवास पूरे हो सके हैं। 93 आवास अधूरे हैं और कईयों में काम शुरू तक नहीं हुआ। इस लापरवाही पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) धनराज कोटार्य ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सचिव योगेश कुमार, विनय कुमार, अभिनेंद्र कुमार, आनंद मोहन, अरुण सिंह, ओमप्रकाश पाल, विवेक कुमार, अजय पटेल, आरती और चंद्रराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एक माह में निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।

सीएम आवास योजना का भंडाफोड़: गरीब की छत फाइलों में दबी, अफसरशाही गहरी नींद में

डीएम की ओर से पहले ही अधूरे आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर न सचिवों ने चेतावनी मानी, न ही काम में गति आई। अक्सर बैठकों में दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, परन्तु आदेशों को सचिवों द्वारा सिर के ऊपर से गुजार देने की संस्कृति अब भी बरकरार है। जहां एक ओर गरीब आवास की आस में भटक रहे हैं, वहीं सचिवों और विभागीय मशीनरी की निर्लिप्तता, कर्तव्यहीनता और टालमटोल नीति ने सरकारी योजनाओं की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री की योजना का हाल यह है कि कागजों में काम पूरा, लेकिन ज़मीन पर सिर्फ ईंटें और अधूरे ढांचे ! बड़ा सवाल यह है कि बार-बार चेतावनी और नोटिस के बावजूद न तो जवाबदेही तय हो पा रही है और न ही दोषियों को कोई ठोस सज़ा मिल रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव : चित्रकूट मंडल के बाशिंदों का मतदान के लिये उत्सुकता से मचल रहा है दिल

पीएम मोदी के मन की बात सुनने को भाजपा में जमकर दिखा उत्साह

अपना दल एस ने चुनावों का किया शंखनाद: संगठन समीक्षा में तय हुई रणनीति

बांदा में ट्रैफिक व्यवस्था रसातल में पहुंची : ई-रिक्शा चालक हो गये हैं बेलगाम

City News Uttar Pradesh

यूपी : पुलिस ने चेकिंग के दौरान खाखी को भी नही बख्शा, बुलट बाइक कर दी सीज …

City News Uttar Pradesh

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़