28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर झूलता मिला शव, बहन की चीख ने जगाया सन्नाटा
उत्तर प्रदेश

युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर झूलता मिला शव, बहन की चीख ने जगाया सन्नाटा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। झील का पुरवा मोहल्ला उस वक्त चीखों से गूंज उठा, जब एक परिवार ने अपने सबसे बड़े बेटे को फंदे पर झूलते देखा। महज़ 20 साल के वीरेंद्र यादव उर्फ बंटू ने गुरुवार रात अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। रात करीब 12 बजे की यह घटना उस वक्त सामने आई जब उसकी छोटी बहन संजू की नींद टूटी और उसने कमरे का दरवाजा खुला पाया।

युवक की संदिग्ध मौत: फांसी पर झूलता मिला शव, बहन की चीख ने जगाया सन्नाटा

वह अंदर पहुंची,भाई को साड़ी के सहारे पंखे से लटकते देखा। छत पर सो रहे अपने पिता राजेश यादव को जगाया। कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले भर में मातम छा गया। मृतक बंटू डीजे बजाने का काम करता था। घटना के समय मां पुष्पा देवी मायके में एक पारिवारिक कार्यक्रम (दहिनवारा) में शामिल होने गई थीं। बंटू ने आत्महत्या क्यों की ? यह सवाल अभी तक अनुत्तरित है। चाचा रामशरण यादव ने भी कहा कि “बंटू ने कोई परेशानी ज़ाहिर नहीं की थी, हमें कुछ भी अंदाज़ा नहीं था।” पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार बेसुध है और मातम पसरा हुआ है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त बालकृष्ण का अधिकारियों को अल्टीमेटम: निर्माण कार्यों में गति लाएं या कार्रवाई झेलें

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : माध्यमिक शिक्षा परिषद में लिपकों की शीघ्र होगी भर्ती, मांगी गई सूचना

बीस हजार में ‘महिला का सौदा’: रायपुर से बांदा लाकर हुई ‘खरीद-फरोख्त’, चार आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल जनता में मथ रहे “विजय मथानी”

बासू मिष्ठान की “गुझिया” बनी होली का स्वादिष्ट आकर्षण: डिमांड में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़