City News Uttar Pradesh
इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ 'प्रेम विवाह'
उत्तर प्रदेश

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ ‘प्रेम विवाह’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जहां इश्क़ सच्चा हो, वहां न समाज की दीवार टिकती है, न रिश्तों की बंदिशें। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया बबेरू कस्बे से, जहां प्रेम ने परंपरा और डर को पीछे छोड़ दिया, और मंदिर बना ‘दो दिलों’ के मिलन का गवाह। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी राजकमल और बिजली खेड़ा मोहल्ला, बांदा की रहने वाली सीमा देवी (21) के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कम उम्र का दूल्हा देख पुलिस ने रुकवाई शादी: थाने पहुंचा वर-वधू पक्ष, 21 साल पूरे होने पर ही होगा बंधन

दोनों का रिश्ता वक्त के साथ गहराता गया, लेकिन लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंज़ूर नहीं था। कई प्रयासों के बावजूद जब परिजनों की मंज़ूरी नहीं मिली, तो दोनों ने अपने प्यार को समाज के सामने स्वीकार करने का साहसिक कदम उठाया। गुरुवार को पहले कोर्ट मैरिज की गई, फिर बबेरू स्थित मां मढ़ीदाई मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर, प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की परंपरा को पूरा किया।

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ 'प्रेम विवाह'

शादी के बाद दोनों ने मंदिर में माथा टेककर नवीन जीवन की शुरुआत का आशीर्वाद मांगा और जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं। इस विवाह में प्रेमी के परिजन शामिल रहे, जिन्होंने बेटे के फैसले का समर्थन किया। राजकमल ने कहा, “हमने अपने रिश्ते को समाज से नहीं, भगवान से मंजूरी दिलाई है। हम दोनों ने अपने हक की लड़ाई लड़ी है, और जीत हासिल की है।” इस विवाह से लड़की के परिजन नाराज़ बताए जा रहे हैं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया और मंदिर में विवाह के बाद अब दोनों पूरी तरह पति-पत्नी हैं। युवती ने भी स्पष्ट किया कि उसने यह शादी अपनी इच्छा और पूरी सहमति से की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही “सत्य” पर !

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम

City News Uttar Pradesh

नवरात्र की अष्टमी पर अठवाइयां चढ़ाने को देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ …

City News Uttar Pradesh

राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का होगा सत्यापन : गलत होने पर काटा जायेगा नाम

Banda : कांपा वन विभाग :हरियाली चोरों की बढ़ी धड़कने, कार्रवाई की तलवार से उड़ा चैन नींद हराम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़