City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने 'पीड़ा' को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प 'अडिग'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने ‘पीड़ा’ को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प ‘अडिग’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति में कुर्सी के मोह, दिखावे की योजनाएं और भाषणों की चकाचौंध के बीच जब कोई जनप्रतिनिधि खामोशी से, दर्द को सहते हुए भी सेवा का व्रत निभाता है, तो वह सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक सच्चा “जन सेवक” बन जाता है।

मंत्री रामकेश ने 'पीड़ा' को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प 'अडिग'

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इसी परिभाषा को जीवंत कर रहे हैं। दायां हाथ फ्रैक्चर है। डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सख्त सलाह दी है। लेकिन मंत्री जी ने सरकारी कुर्सी पर आराम करने की बजाय, जनता के दुख-दर्द के बीच बैठना चुना। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगातार रोज़ाना बांदा में जनता दरबार सजा रहे हैं।

मंत्री रामकेश ने 'पीड़ा' को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प 'अडिग'

जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं और मंत्री जी, शारीरिक पीड़ा झेलते हुए भी, हर व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनते हैं। जनता दरबार में मंत्री के हाथ में पट्टी बंधी होती है। दर्द झलकता है, पर चेहरे पर शिकन नहीं सिर्फ समर्पण है।

मंत्री रामकेश ने 'पीड़ा' को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प 'अडिग'

मंत्री रामकेश निषाद की सक्रियता का सीधा असर प्रशासन पर भी पड़ा है। जो अधिकारी पहले फाइलों के ढेर में जनता को उलझा देते थे, अब मंत्री के निर्देश पर तेजी से कार्रवाई करने लगे हैं।

मंत्री रामकेश ने 'पीड़ा' को हराया, जनहित को गले लगाया: फ्रैक्चर में भी सेवा संकल्प 'अडिग'

सूत्रों की मानें तो मंत्री जी खुद फॉलोअप करते हैं कि उनकी बैठकों में दी गई हिदायतें लागू हुईं या नहीं। अपने दर्द को पीछे छोड़ते हुए मंत्री रामकेश निषाद कहते हैं “मैं नेता बाद में हूं, बेटा पहले हूं, और यह जनता मेरा परिवार है”। जब जनता तकलीफ में है, तो मैं आराम कैसे कर सकता हूं ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक : मछली का शिकार कर रहे बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : मुखर्जी के बलिदान को पीएम मोदी नें किया सार्थक

City News Uttar Pradesh

रहम करो सरकार, अब न करो अत्याचार ? खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी ले डालेगी “प्राण” !

City News Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा …

Banda- रणनीति : भाजपा कमल चिन्ह पर ही लड़ेगी पंचायत चुनाव

City News Uttar Pradesh

बांदा में खाकी वर्दी धारियों ने की अभद्रता, पीड़ितों का आरोप घर में घुसकर मां-बेटी को गाली-गलौज और दी धमकी ..

ब्रेकिंग न्यूज़